Site icon WSY NEWS

Eid 2024 सलमान खान की फिल्म के बिना अधूरी!, सोशल मीडिया पर छाए भाईजान

Eid 2024 salman khan

Eid 2024 salman khan

इस साल की Eid 2024 सलमान खान की फिल्म के बिना अधूरी है। देश के सबसे बड़े अभिनेताओं में से एक सुपरस्टार सलमान का जबरदस्त क्रेज है और उनकी फैन फालोइंग बहुत ही बड़ी है। जब भी इस सुपरस्टार की फिल्म सिल्वर स्क्रीन पर रिलीज होने के लिये तैयार होती है तो, वह मौका उनके फैंस के लिए किसी त्योहार से कम नहीं माना जाता। लेकिन सलमान खान के फैंस के लिए ईद एक ऐसा मौका होता है जो, उनके फैंस के लिये एक अलग ही मायने रखता है। ऐसा इसलिए होता है कि क्योंकि सलमान खान हमेशा से ही ईद के मौके पर अपनी फिल्में रिलीज करते चले आ रहे हैं।

Eid 2024

फैंस के लिये Eid 2024 रहेगी थोड़ा अलग

जबकि, सलमान खान के फैंस के लिए यह ईद थोड़ी अलग रहने वाली है, वो इसलिये क्योंकि सलमान के फैंस इस सुपरस्टार को सिल्वर स्क्रीन पर मिस करेंगे। बता दें कि ईद 2024 में सलमान खान की कोई फिल्म रिलीज नहीं हो रही है। इसी वजह से सलमान के फैंस ने सोशल मीडिया पर एक नया ट्रेंड शुरू किया है, और सलमान को ईद के मौके पर थिएटर में मिस करने की बात कह रहे हैं। इस दिग्गज सुपरस्टार के फैंस ने अपने एहसास को सोशल मीडिया पर जताया है। इसी को लेकर सोशल मीडिया पर WeMissSalmanKhanInTheatresOnEid हर तरफ ट्रेंड करता दिख रहा है।

Eid 2024

Eid 2024 पर सलमान के फैंस सोशल मीडिया पर एक्टिव

Eid 2024 पर सलमान के फैंस सोशल मीडिया पर अपने पसंदीदा सुपरस्टार को मिस करने की बातें करते दिख रहे हैं। इसी कड़ी में एक सोशल मीडिया यूजर ने अपनी तरफ से लिखा,’ईद के त्यौहार का मतलब ही है सलमान भाई की फिल्म रिलीज। आगे लिखा कि इस साल, हम सलमान खान को बड़े पर्दे पर बहुत ज्यादा मिस करेंगे, उम्मीद है कि वह फिर ईद 2025 पर अपनी अगली फिल्म के साथ वापस आएंगे, जिसे साजिद नाडियाडवाला प्रोड्यूस कर रहे हैं। तब सलमान का जलवा फिर से दिखेगा!’ #WeMissSalmanKhanInTheatresonEID

Eid 2024

Eid 2024 पर सलमान को फैंस करेंगे मिस

वहीं इसी सिलसिले में एक दूसरे सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि, ‘इस Eid 2024 पर हम सलमान को बड़े पर्दे पर बहुत मिस करेंगे, लेकिन चिंता करने की बात नहीं है। सलमान आने वाले साल में साजिद नाडियाडवाला और एआर मुरुगदॉस के साथ एक बेहतरीन फिल्म लेकर आएंगे, जिसका इंतज़ार करना मुश्किल है।’ #WeMissSalmanKhanInTheatresOnEid”

Exit mobile version