Site icon WSY NEWS

Abdu Rozik का इस दिन होगा निकाह, दुनिया के सबसे छोटे सिंगर की शारजाह में मिली दुल्हनिया!

Abdu Rozik

Abdu Rozik

Abdu Rozik को दुनिया के सबसे छोटे सिंगर होने का खिताब हासिल है। भारत में बिग बॉस 16 फेम अब्दु रोजिक अपनी शादी की खबरों को लेकर आजकल सुर्खियों में छाए हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अब्दु 7 जुलाई को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।

Abdu Rozik and Jacqueline

खबरों की मानें तो दुनिया का यह सबसे छोटा सिंगर किसी अमीराती लड़की से शादी करने की तैयारी में है। कहा जा रहा है कि उनकी दुल्हनियां शारजाह की रहने वाली हैं। अब्दु की शादी की खबरे सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं।

कौन हैं Abdu Rozik?

अब्दु भारत के साथ साथ विश्वभर में फेमस हैं। उनको दुनिया का सबसे छोटा सिंगर कहा जाता हैं। उन्होंने भारत में भी अपना म्यूजिक एल्बम भी लॉन्च किया था, जिसे लोगों ने काफी सराहा था। उसके बाद अब्दु रोजिक ‘बिग बॉस 16’ का हिस्सा बनें और दर्शकों ने उन्हें खूब प्यार दिया।

Abdu Rozik and salman khan

Abdu के प्रशंसक हुए खुश

अपनी मासूमियत और शरारती अंदाज से प्रशंसकों को अपना दीवाना बनाने वाले अब्दु दिग्गज बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के भी चहेते बन गए थे। भारत में उनके बड़ी संख्या में प्रशंसक मौजूद हैं। जब से उनकी शादी की खबर उनके फैंस को मिली है तब से उनकी खुशी का ठिकाना नहीं है। फैंस अब्दु को लगातार बधाई देते दिख रहे हैं।

Abdu Rozik girlfriend से करेंगे शादी!

Abdu Rozik

खबरों की माने तो अब्दु रोजिक ने जानकारी देते हुए बताया है कि वह अपनी गर्लफ्रेंड से शादी करने की तैयारी कर रहे हैं। उनकी होने वाली दुल्हन एक अमीराती लड़की है। जबकि, अभी तक उस लड़की का नाम सामने नहीं आया है। लेकिन माना जा रहा है कि  पिछले कुछ समय से अब्दु उसके साथ रिलेशनशिप में हैं।

 

Exit mobile version