Site icon WSY NEWS

Top 10 highest grossing Bhojpuri films: भोजपुरी की 10 सबसे ज्यादा कमाई वाली फ़िल्में, अमिताभ बच्चन की ये है पहली भोजपुरी फिल्म

TOP 10 highest grossing Bhojpuri films

TOP 10 highest grossing Bhojpuri films

Top 10 highest grossing Bhojpuri films: भोजपुरी सिनेमा  लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहा है। भोजपुरी फिल्मों की लोकप्रियता भी निरंतर बढ़ती जा रही है। अब भोजपुरी फिल्मों को भारत ही नहीं विदेशों में भी पसंद किया जाने लगा है। शायद ही आपको पता हो कि बॉलीवुड के सुपरस्टार और बिग बी यानी अमिताभ बच्चन (Amitabh Bahchchan) भी भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में काम कर चुके हैं। हम आपको इस आर्टिकल में आगे बताने वाले हैं कि अमिताभ बच्चन ने किस भोजपुरी फिल्म में काम किया है। और उन्होंने इस फिल्म में क्या भूमिका निभाई । इसके साथ ही हम भोजपुरी की उन फिल्मों के बारे में भी बात करेंगे जिन्होंने सफलता के झंडे गाड़े हैं। इन फिल्मों को लोगों ने काफी पसंद किया और सराहा, जिसके बल पर इन फिल्मों ने शानदार कमाई की। अमिताभ बच्चन की भोजपुरी फिल्म की बात तो करेंगे ही साथ ही उन टॉप 10 भोजपुरी फिल्मों की बात करेंगे जो ब्लॉकबस्टर  (Bhojpuri Top 10 Blockbuster Films)साबित हुईं और और इनकी कमाई भी जानकर आप हैरान रह जाएंगे। 

Top 10 Highest Grossing Bhojpuri Films

अमिताभ बच्चन ने किन भोजपुरी फिल्मों में काम किया(In which Bhojpuri films did Amitabh Bachchan work?)

सबसे पहले सदी के महानायक यानी अमिताभ बच्चन और भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की बात कर लेते हैं। शायद ही आपको पता हो की बिग बी यानी अमिताभ बच्चन ने भी भोजपुरी फिल्म में काम किया  है। बेहद कम लोगों को बता होगा की हिंदी सिनेमा को नई पहचान देने वाले एक्टर ने यानी अमिताभ बच्चन ने 3 भोजपुरी फिल्मों में अहम किरदार अदा किए हैं। अमिताभ का भोजपुरी इंडस्ट्री में आना फैंस के लिए किसे अचंभे से कम नहीं था। ये बात भी शायद ही आपको पता हो कि भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में अमिताभ बच्चन सिर्फ एक शख्स के कहने पर आए थे। ये उनका बेहद करीबी और खास शख्स कोई और नहीं मेकअप मैन दीपक सावंत हैं।

बिग बी ने मेकअप मैन की फिल्म में किया काम (Big B worked in the film Makeup Man)

अमिताभ बच्चन अपने मेकअप मैन दीपक को करीब 30-35 साल से जानते हैं। यही वजह है कि जब दीपक ने फिल्म के लिए अमिताभ को अप्रोच किया तो वो इनकार नहीं कर सके। फिर क्या था दीपक ने अपनी तीन भोजपुरी फिल्में, ‘गंगा’, ‘गंगोत्री’ और ‘गंगा देवी’ में अमिताभ बच्चन को कास्ट कर लिया। गौर करने वाली बात ये है कि इनमें से एक फिल्म में जया बच्चन बतौर को- एक्ट्रेस उनके साथ नजर आईं थीं। इन भोजपुरी फिल्मों ने अमिताभ बच्चन की फैन फॉलोइंग के दम पर जमकर कमाई की थी। 

AMITABH BACHCHAN

भोजपुरी की 10 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फ़िल्में (Top 10 Highest Grossing Bhojpuri Films)

10. सात सहेलियां (Saat Saheliya)

9. देवरा बड़ा सतावेला (Devera Bara Satawela)

8. पंडित जी बताई ना बियाह कब होई (Pandit Ji Bataye Na Vivah Kab Hoi)

7. मेहंदी लगा के रखना (Mehandi Laga Ke Rakhna)

6. निरहुआ हिंदुस्तानी (Nirahua Hindustani)

5. क्रैक फाइटर (Crack Fighter)

4. बॉर्डर (Border)

3. प्रतिज्ञा (Pratigya)

2. गंगा (Ganga)

1. ससुरा बड़ा पैसा वाला (Sasura Bara Paisa Wala)

Top 10 highest grossing Bhojpuri films:  अब बात टॉप 10 भोजपुरी ब्लॉकबस्टर फिल्मों (Top 10 Bhojpuri Blockbuster Movies) की, जिन्होंने कमाई की रिकॉर्ड तोड़ दिये।

Top 10 highest grossing Bhojpuri films:

10. सात सहेलियां (Saat Saheliya)

SAAT SAHELIYAN

भोजपुरी फिल्म सात सहेलियां साल 2010  में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में पाखी हेगड़े, दिनेश लाल यादव, मोनालिसा, रानी चटर्जी के अलावा 7 हीरोइन ने काम किया था। दर्शकों ने इस फिल्म को काफी पसंद किया। इस फिल्म के डायरेक्टर राजकुमार आर पंडित (Rajkumar R.pandit) हैं। इस फिल्म ने करीब 9 करोड़ रुपए की कमाई की थी।

9. Top 10 highest grossing Bhojpuri films:

देवरा बड़ा सतावेला (Devera Bara Satawela)

Devra Bada Satavela

भोजपुरी फिल्म देवरा बड़ा सतावेला फिल्म भी 2010 में ही रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अभिनेता रवि किशन, प्रदीप पांडे (चिंटू), पवन सिंह और मोनालिसा ने काम किया था। इस फिल्म को लोगों ने काफी पसंद किया। इस फिल्म के डायरेक्टर राजकुमार आर पंडित (Rajkumar R.pandit) हैं। इस फिल्म ने करीब 10 करोड़ रुपए की कमाई की थी।

8. Top 10 highest grossing Bhojpuri films:

पंडित जी बताई ना बियाह कब होई (Pandit Ji Bataye Na Vivah Kab Hoi)

Pandit Ji Bataye Na Vivah Kab Hoi

भोजपुरी फिल्म पंडित जी बताई ना बियाह कब होई यह फिल्म साल 2005 में रिलीज हुई थी। यह फिल्म अपनी रिलीज के बाद ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। इसमें  नगमा (Nagma) और रवि किशन (Ravi Kishan) ने अहम किरदार निभाए थे। इन दोनों की जोड़ी  को लोगों ने बहुत पसंद किया था। इसी वजह से इस फिल्म की कुल कमाई 12 करोड़ तक पहुंच गई थी। यह फिल्म इतनी सुपरहिट (Superhit Bhojpuri Film) साबित हुई थी कि इसके डायरेक्टर ने कहा था कि इस फिल्म का सेकंड पार्ट (Pandit Ji Bataye Na Vivah Kab Hoi 2) भी आएगा।

7. Top 10 highest grossing Bhojpuri films:

मेहंदी लगा के रखना (Mehandi Laga Ke Rakhna)

Mehandi Laga Ke Rakhna

यह भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की सुपरहिट फिल्म थी जो साल 2017 में रिलीज हुई थी। जो खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) और अभिनेत्री काजल राघवानी (Kajal Raghwani) की सबसे हिट फिल्म में से एक है। इन दोनों कलाकारों की जोड़ी को लोगों ने बहुत पसंद किया।  इसी वजह से दर्शकों ने इस फिल्म को तीन से चार बार देखा था। रजनीश मिश्रा (Rajnish Mishra) इस फिल्म के निर्देशक हैं। इस फिल्म की सफलता के बाद इसका दूसरा और तीसरा भाग भी रिलीज हुआ। अगर कमाई की बात करें तो इस फिल्म की कुल कमाई 14 करोड़ रुपए रही थी।

6. Top 10 highest grossing Bhojpuri films:

निरहुआ हिंदुस्तानी (Nirahua Hindustani)

Nirahua Hindustani

भोजपुरी के दिग्गज अभिनेता दिनेश लाल यादव की ये फिल्म  निरहुआ हिंदुस्तानी 50वीं फिल्म थी। वहीं यह अभिनेत्री आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey First Film) की पहली फिल्म रही। यह फिल्म साल 2014 में रिलीज हुई थी। यह फिल्म एक्शन के साथ कॉमेडी और इमोशन से भरी हुई थी। इस फिल्म में आम्रपाली दुबे की एक्टिंग लोगों को खूब सराहा था। वहीं अगर निर्देशक की बात करें तो,  इस फिल्म के डायरेक्टर सतीश जैन थे (Satish Jain) हैं। Parvesh Lal Yadav जो दिनेश लाल यादव के छोटे भाई हैं, वह इस फिल्म के प्रोड्यूसर रहे  थे। कमाई की बात करें तो, इस फिल्म की कुल कमाई 14 करोड़ रुपए रही थी।

5. Top 10 highest grossing Bhojpuri films:

क्रैक फाइटर (Crack Fighter)

Crack Fighter

इस भोजपुरी फिल्म ‘क्रेक फाइटर’ को काफी हाई बजट में यह फिल्म बनाई गई थी। इसकी बजट 8 करोड रुपए हुई थी। साउथ के बहुत बड़े एक्टर प्रदीप सिंह ने इस फिल्म में काम किया था। इस फिल्म में पवन सिंह और संचिता बनर्जी (Sanchita Banerjee) पहली बार एक साथ  नजर आए थे। निधि झा ,चांदनी सिंह ,संचिता बनर्जी और पवन सिंह की  लोगों ने इस फिल्म को काफी पसंद किया था। और इसी वजह से इस फिल्म ने काफी कमाई की। इस फिल्म की कुल कमाई 17 करोड़ रुपए हुई थी।

4. Top 10 highest grossing Bhojpuri films:

बॉर्डर (Border)

Border

भोजपुरी की यह हिट फिल्म साल 2018 में रिलीज हुई थी। यह फिल्म  देशभक्ति पर आधारित थी, जिसमें भोजपुरी फिल्म के दिग्गज अभिनेता दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे की जोड़ी ने धमाल मचाया था।यह फिल्म लोगों को खूब रास आई थी। संतोष मिश्रा (Santosh Mishra) ने इस फिल्म को डायरेक्ट किया था। इस फिल्म की कामयाबी के बाद भोजपुरी भाषा में कई देश भक्ति गीत बनाए गए जो सुपरहिट साबित हुए। वहीं इस  फिल्म की कमाई की बात करें तो, इसने कुल कमाई 19 करोड़ रुपए की कमाई की थी।

3. Top 10 highest grossing Bhojpuri films:

प्रतिज्ञा (Pratigya)

Pratigya BHOJPURI FILM

भोजपुरी फिल्म ‘प्रतिज्ञा’ साल 2008 मे रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अभिनेता दिनेश लाल यादव और पवन सिंह पहली बार एक साथ दिखे थे और इनकी जोड़ी को भी लोगों को खूब प्यार मिला था। इस फिल्म का डायरेक्शन  सुशील कुमार पांडे (Sushil Kumar Pandey) ने किया है। फिल्म के गानों को भी लोगों ने बहुत पसंद किया। प्रतिज्ञा फिल्म को 78 लाख में ही बना लिया गया था। लेकिन इस फिल्म की कुल कमाई करीब  22 करोड़ रुपए रही थी। इस फिल्म ने अपनी कमाई से साल 2008 में ही रिकॉर्ड तोड़ दिया था।

2. Top 10 highest grossing Bhojpuri films:

गंगा (Ganga)

BHOJPURI FILM GANGA

भोजपुरी की फिल्म गंगा की खास बात ये है कि इस फिल्म में बिग बी अमिताभ बच्चन ने अहम किरदार निभाया था। यह फिल्म साल 2006 में रिलीज हुई थी। इस भोजपुरी  फिल्म में  हिंदी सिनेमा के कई बड़े सितारे नजर आए थे। इसमें  सुपरस्टार अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के साथ  हेमा मालिनी (Hema Malini),गुलशन ग्रोवर (Gulshan Grover), रवि किशन (Ravi Kishan), नगमा (Nagma), मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) नजर आए थे। बड़े सितारों से सजी  इस फिल्म को लोगों ने काफी पसंद किया। वहीं इस फिल्म की खास बात ये भी है कि, इस फिल्म को लोग जितना पहले पसंद किया करते थे उतना ही आज भी करते हैं। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन और बाकी बॉलीवुड सुपरस्टार की एंट्री से इस फिल्म में जान आ गई थी। जिसकी वजह से यह सुपर डुपर हिट साबित हुई। इस फिल्म 35 करोड़ रुपए की शानदार कमाई की थी।

1. Top 10 highest grossing Bhojpuri films:

ससुरा बड़ा पैसा वाला (Sasura Bara Paisa Wala)

FILM Sasura Bara Paisa Wala

भोजपुरी की यह फिल्म साल 2004 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म को अजय सिन्हा ने डायरेक्ट किया था। मनोज तिवारी और रानी चटर्जी स्टारर यह पहली मूवी थी। इन दोनों की जोड़ी को फिल्म में लोगों ने काफी पसंद किया था। लोग इस फिल्म को आज भी उतना ही  पसंद करते हैं जितना पहले किया करते थे। इस फिल्म के गाने और कहानी बहुत ही शानदार है, जिसको लोगों ने बहुत पसंद किया। अपनी कामयाबी से इस फिल्म ने भोजपुरी फिल्म  इंडस्ट्री की दिशा ही बदल दी थी। यह फिल्म सिर्फ 30 लाख के बजट में बनकर तैयार हुई थी और इसने कमाई के मामले में सभी रिकॉर्ड तोड़ दिये थे। 30 लाख के बजट में बनी फिल्म ने करीब 36 करोड़ रुपए की जबरदस्त कमाई की थी। यह फिल्म भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई थी।

Exit mobile version