Dhoni birthday video: Salman Khan के साथ Dhoni ने मनाया जन्मदिन, भाईजान ने कहा – हैप्पी बर्थडे कप्तान साहब

Dhoni birthday video जमकर वायरल हो रहा है, वो इस लिये कि इसकी एक खास वजह भी है। धोनी के इस वायरल वीडियो में बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान भी नजर आ रहे हैं। भारत को दो विश्व कप दिलाने वाले Team India के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। धोनी को सितारों से लेकर फैंस तक इस खास मौके पर बधाई दे रहे हैं। खास बात यह है कि माही के नाम से मशहूर महेंद्र सिंह धोनी ने इस बार अपना बर्थडे पत्नी साक्षी और बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के साथ सेलिब्रेट किया है।

Dhoni birthday video

Dhoni birthday video viral

Social media platform पर माही के जन्मदिन के वीडियो (Dhoni birthday video) तेजी से वायरल होते नजर आ रहे हैं। इनमें से एक वीडियो में धोनी केट काटकर अपनी पत्नी और फिर बाद में सलमान खान को खिलाते दिखाई दे रहे हैं। जबकि एक वीडियो में साक्षी अपने पति महेंद्र सिंह धोनी के पैर छूती दिख रही हैं।

Salman in Dhoni birthday video

जब से Salman and Dhoni का वीडियो सामने आया है उसके बाद से फैंस इस पर जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इसको लेकर एक यूजर ने लिखा कि, “धोनी हमारे सलमान भाई के साथ केक काट रहे हैं…दो दिग्गज एक साथ एक फ्रेम में…वाह  क्या मूवमेंट है।” एक अन्य यूजर ने लिखा कि, “मुझे पता है कि धोनी मुंबई में ही हैं, इसलिए सलमान उनके जन्मदिन पर मौजूद हैं। वास्तव में दोनों के बीच अच्छी बॉन्डिंग दिख रही है।”

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सलमान खान ने भी महेंद्र सिंह धोनी को अपने खास अंदाज में सोशल मीडिया पर बधाई दी है। सलमान ने धोने के बर्थडे की फोटो साझा कर एक्स पर लिखा है कि, जन्मदिन मुबारक हो कप्तान साहब…।” इस फोटो में सलमान खान कैजुअल लुक (Salman Khan casual look) में काफी हैंडसम दिख रहे हैं।

जबकि इस Dhoni birthday video से पहले शनिवार को सलमान खान  Anant Ambani, रणवीर सिंह, हार्दिक पांड्या और एमएस धोनी के साथ फिल्म किक के अपने मशहूर गाने जुम्मे की रात है पर डांस करते दिखाई दिये थे। पांचों का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा था।  वर्क फ्रंट की बात करें तो, सलमान खान जल्द ही Sikandar movie में दिखाई देने वाले हैं। इस फिल्म में एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना भी हैं। यह फिल्म अगले साल ईद के अवसर पर रिलीज की जाएगी।

 

Leave a Comment