नंदिनी गुप्ता ने किसको पहनाया Femina Miss India 2024 का ताज?, मध्य प्रदेश की इस बाला ने जीता खिताब

Femina Miss India 2024 Grand Finale सम्मन्न हो चुका है। मुंबई के वर्ली में बुधवार की रात एक फेमस स्टूडियो ने भारत की सबसे प्रतिष्ठित सौंदर्य प्रतियोगिता की 60वीं वर्षगांठ का आयोजन किया। इस आयोजन में भारत को फेमिना मिस इंडिया 2024 को अपना विजेता मिल चुका है। जिसने भी इस मिस अंडिया का खिताब अपने नाम किया है उसके बारे में हम आपको विस्तार से बताने वाले हैं। इस इवेंड का जो भी विजेता बना है वह अब Miss World Contest में India का प्रतिनिधित्व करती नजर आएंगी। मुंबई में हुए इस इवेंट के बारे में हम आगे आपको विस्तार से बताने वाले हैं।

Femina Miss India 2024 का ग्रैंड फिनाले सम्मन्न हो चुका है और यह एक स्टार-स्टडेड इवेंट माना जा रहा है। मुंबई के वर्ली में बुधवार की रात एक फेमस स्टूडियो ने भारत की सबसे प्रतिष्ठित सौंदर्य प्रतियोगिता की 60वीं वर्षगांठ का आयोजन किया।

Femina Miss India 2024 winner Nikita Porwal

इस इवेंट में भारत को Femina Miss India 2024 को अपना विजेता मिल चुका है। मुंबई में हुए इस शानदार कार्यक्रम में मध्य प्रदेश की निकिता पोरवाल को फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2024 चुना गया। निकिता को खिताबी ताज भी पहनाया गया। अब वह मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करती नजर आएंगी।

Femina Miss India 2024
Femina Miss India 2024

दादरा और नगर हवेली की रहने वाली रेखा पांडे को फेमिना मिस इंडिया 2024 का फर्स्ट रनर-अप चुना गया और उनको ताज पहनाया गया। इसी के साथ गुजरात की आयुषी ढोलकिया ने फेमिना मिस इंडिया 2024 की सेकंड रनर-अप में अपना नाम दर्ज करवाया। इस कार्यक्रम में खिताब अपने नाम करने वाली निकिता पोरवाल, रनरअप रेखा पांडे और आयुषी ढोलकिया को बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने फूलों का गुलदस्ता देकर सम्मानित किया।

Femina Miss India 2024 Top 30 State Winners

इस शानदार कार्यक्रमें में इवेंट की शुरुआत ‘टॉप 30 स्टेट विनर्स’ के परिचय के साथ फैशन सीक्वेंस से की गई। इसी के साथ इन सुंदर कन्याओं ने डिजाइनर निकिता म्हसालकर का कलेक्शन पहन कर जलवा बिखेरा, इस कलेक्शन में बेहतरीन ढंग से तैयार किए गए ग्लैमरस और बारीक कढ़ाई वाले स्टाइलिश कपड़े शामिल किये गए थे। ये कपड़े प्रत्येक राज्य विजेताओं के अद्वितीय गुणों का बखान करते नजर आ रहे थे।

Superb performance by Band of Boys

इस दौरान बैंड ऑफ बॉयज ने शानदार प्रस्तुति दी और दर्शकों को 2000 के दशक की याद ताजा कर दी। फेमिना मिस इंडिया की 60वीं वर्षगांठ के मौके पर नारायण ज्वैलर्स की ओर से डिजाइन किए गए इस इवेंट के विजेताओं के लिए तीन नए मुकुटों का मंच पर अनावरण भी हुआ। फैशन और ग्लैमर की दुनिया की मशहूर हस्ती पोर्टिया और स्कारलेट की ओर से डिजाइन किए गए शीर्ष 30 राज्य विजेताओं को इस इवेंट के लिये चुना गया था। इस दौरान फेमिना मिस इंडिया की 60वीं वर्षगांठ के लिए मिस इंडिया संगठन ने एक विशेष संगीत ‘राइज ऑफ क्वीन’ को भी कार्यक्रम में लॉन्च किया।

Neha Dhupia in Femina Miss India 2024

कार्यक्रम में फेमिना मिस इंडिया अरुणाचल प्रदेश 2024, ताडू लूनिया को प्रतिष्ठित टाइम्स मिस ब्यूटी विद अ परपज अवार्ड से नवाजा गया। इसी के साथ फेमिना मिस इंडिया मेघालय 2024 एंजेलिया मार्रवीन को टाइम्स मिस मल्टीमीडिया अवार्ड विजेता घोषित किया गया, इस दौरान इन दोनों ने टॉप 15 में अपनी जगह बनाई। जबकि, संगीता बिजलानी ने ग्लैमरस अवतार में अपनी शानदार प्रस्तुति दी। संगीता की इस प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह लिया। वहीं एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने भी अपनी प्रस्तुति से कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।

Femina Miss India 2024 winner
Femina Miss India 2024 winner

इस दौरान Femina Miss India 2024 में टॉप 15 प्रतिभागियों को अंतिम परीक्षा में प्रश्नोत्तर का सामना करना पड़ा। जिसमें अभिनेत्री संगीता बिजलानी, निर्देशक अनीस बज्मी, एक्ट्रेस और पूर्व ब्यूटी क्वीन नेहा धूपिया, डिजाइनर निकिता म्हसालकर, कोरियोग्राफर बॉस्को मार्टिस और इसी के साथ निर्देशक मधुर भंडारकर मौजूद रहे। इस शानदार शाम को राघव जुयाल और गायत्री भारद्वाज ने अपनी प्रस्तुति से और शानदार बना दिया। इसके अलावा पांच क्षेत्रीय विजेताओं में फेमिना मिस इंडिया नॉर्थ 2024- सिफ्ती सिंह सारंग, फेमिना मिस इंडिया नॉर्थईस्ट 2024- एंजेलिया मार्विन, फेमिना मिस इंडिया ईस्ट 2024- रिया नंदिनी  फेमिना मिस इंडिया साउथ 2024- मालिना और फेमिना मिस इंडिया वेस्ट 2024- अर्शिया राशिद ने भाग लिया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *