डॉक्टर संतोष कुमार अग्रवाल को मिला सम्मान, जिससे विश्व पटल पर बढ़ा भारत का मान!

गोवा के पणजी में 19 जुलाई 2024 को यूरोपियन सोसाइटी ऑफ हाइपरटेंशन और इंडियन सोसाइटी ऑफ हाइपरटेंशन के सहयोग से हाइपरटेंशन ग्लोबल सबमिट का आयोजन हुआ था । तीन दिन तक इस चले हाइपरटेंशन ग्लोबल सबमिट में देश और दुनिया के दिग्गज डॉक्टरों ने भाग लिया। जिसमें देश के जाने माने और प्रतिष्ठित हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर संतोष कुमार अग्रवाल को सम्मानित भी किया गया। दिल की दुनिया में जाने माने डॉक्टर संतोष अग्रवाल किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। देश और दुनिया के करीब 20 डॉक्टर्स में ह्रदय रोग विशेषज्ञ संतोष अग्रवाल का सम्मान होना देश के लिए बड़े गौरव की बात है।

Dr. Santosh Agarwal
Dr. Santosh Agarwal

दिल की गंभीर बीमारियों के कर चुके हैं कई ऑपरेशन

कार्डियोलॉजी में 27 साल के अपने कामयाब करियर में डॉक्टर संतोष कुमार अग्रवाल देश की कई प्रतिष्ठित और जानी मानी हस्तियों के दिल के गंभीर सफल ऑपरेशन कर चुके हैं। डॉक्टर संतोष कुमार अग्रवाल यूपी के नोएडा में कैलाश हॉस्पिटल एंड हार्ट इंस्टीट्यूट में वरिष्ठ इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्ट के पद पर हैं, जहां वो दिल के गंभीर मरीजों को नवंबर 2001 से अपनी सेवाएं दे रहे हैं । इससे पहले डॉक्टर संतोष दो साल से अधिक समय तक हैदराबाद के केयर हॉस्पिटल में भी कंसल्टेंट कार्डियोलॉजिस्ट के तौर पर रह चुके हैं।

मेडिकल क्षेत्र में अपने कदमों को सफल तरीके से आगे बढ़ा रहे डॉक्टर संतोष कुमार ने कार्डियोलॉजी में असामान्य और गंभीर दिल के सफल इलाज करके कई कीर्तिमान अपने नाम किये हैं। डॉक्टर संतोष अग्रवाल ने दिल की ठहरी हुई धड़कनों में रवानी भरकर कई जिंदगियों को फिर से रोशन किया है और मरीजों के चेहरों पर मुस्कान लौटाई है। नाउम्मीद हो चुके दिल की गंभीर बीमारियों से परेशान मरीजों को डॉक्टर संतोष कुमार अग्रवाल ने जिंदगी की उम्मीद में बदल दिया है।

डॉक्टर संतोष कुमार अग्रवाल ने साल 1990 में लखनऊ (LUCKNOW) के प्रतिष्ठित किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस किया। इसके बाद साल 1994 में किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज से ही एमडी (जनरल मेडिसिन) की डिग्री हासिल की। जबकि 1997 में जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज कानपुर से डीएम (कार्डियोलॉजी) कर लिया। उन्होंने् अमेरिका के मास्टर ऑफ अमेरिकन कॉलेज ऑफ कार्डियोलॉजी से भी कई डिग्री प्राप्त की हैं।

डॉक्टर संतोष कुमार अग्रवाल एक बेहद कुशल डॉक्टर तो हैं ही इसके साथ-साथ एक शानदार व्यक्तित्व के मालिक हैं। उनको लेकर कहा जाता है कि, डॉक्टर संतोष कुमार अग्रवाल की सरल और कोमल बातचीत से मरीजों के अंदर पॉजिटिव एनर्जी का संचार हो जाता है। जिससे उन्हें बीमारी से ठीक होने की एक नई उम्मीद जग जाती है। अंतरराष्ट्रीय मंच पर हृदय रोग विशेषज्ञों के बीच डॉक्टर संतोष कुमार अग्रवाल को इस तरह से सम्मान मिलना न सिर्फ उनके लिए बड़ी बात है,  बल्कि ये डॉक्टर संतोष कुमार अग्रवाल को मिले सम्मान ने देश के मान को एक बेहतरीन स्वास्थ्य व्यवस्था को दर्शा कर भारत को विश्व पटल पर रखने का काम किया है। जिससे अपने देश भारत का गौरवा बढ़ा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *