Site icon WSY NEWS

Dilip Trophy Tournament 2024 में इंडिया बी की शानदार शुरुआत, जगदीशन-ईश्वरन चमके, इंडिया सी के सुथार-गायकवाड़ ने जड़े अर्धशतक 

Dilip Trophy Tournament 2024

Dilip Trophy Tournament 2024

Dilip Trophy Tournament 2024 (Duleep Trophy) टूर्नामेंट में इंडिया की कई टीमें भाग ले रहीं हैं। वहीं ऋतुराज गायकवाड़ की अगुआई वाली इंडिया सी के विशाल स्कोर का पीछा करते हुए एन जगदीशन और कप्तान अभिमन्यु ईश्वरन ने शानदार अर्धशतक लगाए हैं। इन अर्धशतकों की बदलौत दलीप ट्रॉफी मुकाबले में इंडिया बी को अच्छी शुरुआत मिल गई है।

अनंतपुर में खेले जा रहे दोनों टीमों के बीच इस मैच में इंडिया सी ने पहली पारी में 525 रनों का विशाल स्कोर बनाया है। इसके जवाब में दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंडिया बी ने पहली पारी में बिना किसी नुकसान के 124 रन बोर्ड पर लगा दिये हैं। लेकिन वह अभी इंडिया सी से 401 रन पीछे है। स्टंप के समय जगदीशन 67 रन और ईश्वरन 51 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं।

Dilip Trophy Tournament 2024 में सुथार-गायकवाड़ का अर्धशतक 

जबकि इससे पहले Dilip Trophy Tournament 2024 के इस मैच में इंडिया सी ने पांच विकेट पर 357 रन से आगे खेलने की शुरुआत की। अपनी टीम के लिए कप्तान ऋतुराज ने अर्धशतक लगाया, लेकिन इसके बाद वह 58 रन बनाकर आउट होकर पवेलियन लौट गए। जबकि इस समय मानव सुथार ने अपनी पारी को शानदार तरीके से जारी रखा और वह धीरे-धीरे शतक की ओर बढ़ते दिखाईओ दिये। लेकिन राहुल चाहर की गेंद पर वह अपना विकेट गवां बैठे।

इंडिया सी की ओर से सुथार 82 रन बनाकर अंतिम बल्लेबाज के रूप में आउट होकर पवेलियन लौटे। जबकि इंडिया सी विशाल स्कोर बनाने में कामयाब रही, जिसमें सबसे ज्यादा ईशान किशन ने अपना योगदान दिया। ईशान ने पहले दिन के खेल में शतक लगाया था। जबकि इंडिया बी के लिए तेज गेंदबाज मुकेश कुमार और राहुल चाहर शानदार गेंदबाजी करते हुए चार-चार विकेट अपने नाम किये।

Dilip Trophy Tournament 2024 में इंडिया डी का प्रदर्शन

वहीं Dilip Trophy Tournament 2024 के एक और मुकाबले की बात करें तो इसमें  मयंक अग्रवाल की कप्तानी वाली इंडिया ए ने कप्तान श्रेयस अय्यर की टीम इंडिया डी के खिलाफ 222 रनों की बढ़त बना ली है। दूसरे मैच में इंडिया ए ने दूसरे दिन पहली पारी आठ विकेट पर 288 रन से आगे खेलना शुरू किया, लेकिन इसके बाद इंडिया ए अपने खाते में सिर्फ दो ही रन और जोड़ सकी।

इसके बाद  290 रन पर इंडिया ए की पहली पारी परी तरह से सिमट गई। इसके बाद इंडिया ए ने खलील अहमद और आकिब खान की घातक गेंदबाजी की बदौलत इंडिया डी की पहली पारी 183 रन पर ऑलआउट हो गई। जब टीम ऑल आउट हुई तो इसने 107 रनों की बढ़त बना ली थी।

Dilip Trophy Tournament 2024 में देवदत्त पडिक्कल

इंडिया डी के बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल ने 124 गेंदों का सामना करते हुए 15 चौकों की मदद से 92 रन की शानदार पारी खेली। लेकिन टीम के अन्य बल्लेबाज अपना प्रभाव छोड़ने में नाकाम साबित हुए। इस टीम के कप्तान श्रेयस अपना खाता भी नहीं खोल सके। इंडिया ए के लिए खलील और आकिब ने घातक गेंदबाजी का मुजाहरा किया और तीन-तीन विकेट अपने नाम किये।

 Dilip Trophy Tournament 2024 में मयंक-प्रथम चमके 

वहीं Dilip Trophy Tournament 2024 में अपनी टीम के लिये पहली पारी में प्रभाव छोड़ने में असफल इंडिया ए कप्तान मयंक अग्रवाल ने दूसरी पारी में शानदार खेल दिखाया और सलामी बल्लेबाज प्रथम सिंह के साथ पार्टनशिप की बदौलत पहले विकेट के लिए शानदार 115 रन जोड़े। मयंक अग्रवाल के आउट होकर पवेलियन लौटने के बाद, दिन के खेल की समाप्ति का ऐलान कर दिया गया। मयंक ने अपनी टीम के लिये 56 रनों का योगदान दिया। जबकि स्टंप के समय प्रथम 59 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए थे।

 

Exit mobile version