AFG vs IND T20 2024 Match के बाद सूर्य कुमार यादव ने की विराट कोहली की बराबरी!, महज 64 मैच खेलकर हासिल किया मुकाम

T20 World Cup 2024 में AFG vs IND T20 2024 Match में भारत ने अफगानिस्तान को शिकस्त दे दी है। भारत ने अपने पहले सुपर-8 मुकाबले में अफगानिस्तान को 47 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ ही इंडियन टीम सुपर-8 के ग्रुप-1 में टॉप पर पहुंच गई है।

भारत के लिए धाकड़ बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने 28 गेंद में पांच चौके और तीन शानदार छक्के की मदद से 53 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। इस दौरान सूर्या का स्ट्राइक रेट 189.29 का रहा। जिस पिच पर अन्य भारतीय बल्लेबाज रन बनाने के लिए जूझते नजर आए, वहीं सूर्या ने बड़ी आसानी से अपने अनऑर्थोडॉक्स शॉट खेलते हुए अफगानिस्तान के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की।

AFG vs IND T20 2024 Match-VIRAT-SURYA
AFG vs IND T20 2024 Match

AFG vs IND T20 2024 Match में सूर्य कुमार यादव का जलवा

जिस पिच पर गेंद बल्ले पर ठीक से नहीं आ रही थी, वहां सूर्या को इससे फर्क नहीं पड़ा नजर नहीं आया और वह रन बटोरते चले गए और भारत को 181 के स्कोर तक पहुंचने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसके जवाब में AFG vs IND T20 2024 Match में अफगानिस्तान की टीम 20 ओवर में 134 रन पर सिमट गई। AFG vs IND के इस मैच में सूर्यकुमार यादव को उनकी बेहतरीन पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

सूर्यकुमार यादव का यह 64वां टी20 करियर का अंतरराष्ट्रीय मैच (AFG vs IND T20 2024 Match) था और इतने मैचों में वह अब तक 15 बार प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं। उन्होंने टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा बार प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने के मामले में विराट कोहली की बराबरी कर ली है। गौर करने वाली बात यह है कि विराट कोहली भी 15 बार प्लेयर ऑफ द मैच बन चुके हैं।

जबकि, विराट ने इसके लिए 113 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं, जबकि सूर्यकुमार ने उनसे लगभग आधे मैच में ही उनकी बराबरी कर ली है। टी20 अंतरराष्ट्रीय में पिछली बार विराट कोहली प्लेयर ऑफ द मैच 2022 टी20 विश्व कप के दौरान बने थे। 6 नवंबर 2022 को बांग्लादेश के खिलाफ टी20 विश्व कप मैच के दौरान नाबाद 64 रन की शानदार पारी के लिए विराट कोहली को प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड दिया गया था।

इसके बाद विराट 8 मैच खेल चुके हैं, लेकिन प्लेयर ऑफ द मैच नहीं बन सके हैं। साल 2022 टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने 50 रनों की पारी खेली थी। इसके बाद से छह पारियों में उनके बल्ले से कोई अर्धशतक नहीं आ सका है। विराट कोहली के नाम 121 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 137.6 के स्ट्राइक रेट से 4066 रन दर्ज हैं। इनमें उनके नाम पर एक शतक और 37 अर्धशतक शामिल हैं।

 

टी20 अंतरराष्ट्रीय में सर्वाधिक प्लेयर ऑफ द मैच (POTM) अवॉर्ड पाने वाले खिलाड़ी

  खिलाड़ी मैच POTM अवॉर्ड
सूर्यकुमार यादव 64 15
विराट कोहली 121 15
वीरनदीप सिंह 78 14
सिकंदर रजा 86 14
मोहम्मद नबी 126 14

अगर बात करें विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव की तो उन्होंने 2022 टी20 विश्व कप के बाद से 24 मैचों में हिस्सा लिया है और तीन शतक जड़ चुके हैं। 2022 टी20 विश्व कप के बाद से सूर्य कुमार इस टी20 प्रारूप में भारतीय टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने इस दौरान 24 मैचों में 51 की शानदार औसत और 156.29 के स्ट्राइक रेट से 969 रन बनाए हैं।

इस दौरान सूर्या ने तीन शतक के अलावा सात अर्धशतक भी जड़े हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 112 रन रहा है। जबकि, विराट कोहली ने साल 2022 टी20 विश्व कप के बाद से 6 मैचों में 9.66 की औसत और 116 के स्ट्राइक रेट से 58 रन बनाए हैं।

टी20 विश्व कप 2024 में भी विराट का बल्ला अभी तक कुछ खास नहीं चल सका है, और अपनी चार पारियों में वह सिर्फ 29 रन ही बना पाए हैं।  इनमें उनके नाम 1, 4, 0 और 24 रन की पारी शामिल है। भारत का सुपर-8 में अपना अगला मुकाबला 22 जून को बांग्लादेश के खिलाफ एंटीगुआ में होना है। इसके बाद टीम इंडिया 24 जून को सेंट लूसिया में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ती नजर आएगी।

AFG vs IND T20 2024 Match में बुमराह की घातक गेंदबाजी

वहीं भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह की शानदार गेंदबाजी की बदौलत भारत ने टी20 विश्व कप में AFG vs IND T20 2024 Match में अपनी लगातार चौथी जीत हासिल की है। भारत ने इस मैच में अफगानिस्तान को 47 रनों से हराया है, और सुपर आठ चरण के ग्रुप एक मैच में जीत हासिल की है।

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सूर्यकुमार यादव के अर्धशतक की सहायता से निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट पर 181 रन बनाए और अफगानिस्तान को 182 रनों का विशाल लक्ष्य दिया। जिसके जवाब में AFG vs IND T20 2024 Match में बुमराह और अर्शदीप ने घातक गेंदबाजी करते हुए तीन-तीन विकेट अपने नाम किये।

जिसके दम पर भारत ने 20 ओवर में अफगानिस्तान को 134 रनों पर ही पूरी तरह से ढेर कर दिया। अफगानिस्तान के लिए अजमातुल्लाह ओमरजई ने 20 गेंदों पर दो चौकों और एक छक्के की मदद से सर्वाधिक 26 रनों की पारी खेली।

2022 T20 World Cup के बाद भारत के लिए टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा रन

खिलाड़ी मैच रन उच्चतम

स्कोर

स्ट्राइक

रेट

100 50
सूर्यकुमार यादव 24 969 112* 156.29 3 7
यशस्वी जायसवाल 17 502 100 161.93 1 4
ऋतुराज गायकवाड़ 10 365 123* 147.17 1 2
रिंकू सिंह 15 356 69* 176.23 0 2
तिलक वर्मा 16 336 55* 139.41 0 2

AFG vs IND T20 2024 Match के बाद सूर्या की बड़ी उपलब्धि

टी20 विश्व कप के AFG vs IND T20 2024 Match के बाद सूर्य कुमार यादव ने ये बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने विराट कोहली को पीछे छोड़ते हुए सबसे कम टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैचों में प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब सबसे ज्यादा बार जीता है। उन्होंने सिर्फ 64 मैच खेलकर 15 बार प्लेयर ऑफ द् मैच का खिताब अपने नाम किया है। जो कि उनकी काबिलियत को दर्शाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *