ये दोस्ती…’ तेरे जैसा यार कहां…’ और बने चाहे दुश्मन….’ तक, friendship day 2024 पर हर दोस्त गाएगा ये 4 Kishor Kumar Song

आज हम फ्रेंडशिप डे 2024 पर उन Kishor Kumar Song की बात करेंगे जो दोस्ती की मिसाल बन गए। उनके इन गानों को सुन्ने के बाद दोस्त की याद आ ही जाती है। लेकिन उससे पहले इस बड़े सिंगर की थोड़ी सी बात कर लेते हैं। अपने जमाने के बड़े और मशहूर संगर्स में शुमार किशोर कुमार किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं।

Kishor Kumar Song और उनकी आवाज ही उनके लिये सबसे बड़ी पहचान है। आज 4 अगस्त को Kishore Kumar Birth Anniversary है। आज के दिन वे इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन वे आज भी अपने गानों की शक्ल में लोगों के दिलों में जिंदा हैं। उनके न होने के बाद भी उनकी आवाज अपने चाहने वालों के कानों में गूंजती है।

Kishor Kumar Song (Mohammad Rafi and Kishor pic)

आज भी किशोर कुमार के गाने बड़े शौक से सुने जाते हैं। किशोर कुमार ने करीब 1500 फिल्मों में गानों को अपने सुरों से सजाया है। अपनी सुरीली आवाज से न सिर्फ उन्होंने मोहब्बत और रूमानियत भरे गाने गाए, बल्कि दोस्ती के भी ऐसे गाने गाए जो दोस्ती की मिसाल बन गए। आज किशोर कुमार बर्थ एनिवर्सरी पर इत्तेफाक से फ्रेंडशिप डे पड़ गया है। तो चलिए आगे हम जानते हैं कि किशोर कुमार ने दोस्ती पर कौन कौन से गाने गाए जो दोस्ती की मिसाल बन गए-

Kishor Kumar Song ‘ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे’

साल 1975 में आई अपने समय की सुपर डुपर हिट फिल्म शोले का यह गाना फिल्म की तरह ही हिट हुआ था। इस फिल्म में धर्मेंद्र और अमिताभ बच्चन जिगरी यार की भूमिका में नजर आए थे, जो दोनों एक दूसरे के लिये कुछ भी करने को तैयार रहते हैं। इस गाने में उनकी दोस्ती की गहराई को खूबसूती से दर्शाया गया है। इस गाने में दोनों सुपरस्टार एक दूसरे पर जान छिड़कते हैं। इस गाने को किशोर कुमार और मन्ना डे ने गाया है। इसका गाने का संगीत आरडी बर्मन ने दिया और गाने के बोल आनंद बक्शी ने लिखे हैं। आज के समय में भी यह गाना दोस्ती की मिसाल बना हुआ है।

Kishor Kumar Song ‘बने चाहे दुश्मन जमाना हमारा’

फिल्म ‘दोस्ताना’ वर्ष 1980 में आई थी। इस फिल्म में यह मशहूर गाना किशोर कुमार और सुरों के सरताज मोहम्मद रफी ने गाया है। इस फिल्म के बोल भी फेमस राइटर आनंद बक्शी ने तैयार किये हैं। जबकि इस गाने को म्यूजिक लक्ष्मीकांत प्यारेलाल ने दिया है। यह सुपरहिट गाना अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा, अमिताभ बच्चन और एक्ट्रेस जीनत अमान पर फिल्माया गया है। यह भी गाना दोस्ती की मिसाल बना और सदाबहार गीतों में शामिल हो गया।

Kishor Kumar Song ‘कुरबानी कुरबानी’

यह गाना वर्ष 1980 में रिलीज की गई हिट फिल्म ‘कुर्बानी’ का है। इस गाने में अभिनेता फिरोज खान, विनोद खन्ना और एक्ट्रेस जीनत अमान हैं। बहुत ही मशहूर इस गाने को भी दिग्गज सिंगर किशोर कुमार ने गाया है।

Kishor Kumar Song ‘दिए जलते हैं”

Kishor Kumar के द्वारा गाया गया यह गाना फिल्म ‘नमक हराम’ का है, जो साल  1973 में रिलीज की गई थी। यह गाना अमिताभ बच्चन और राजेश खन्ना पर अभिनीत है। इस फेमस गाने के बोल हैं, ‘दिए जलते हैं फूल खिलते हैं, बड़ी मुश्किल से मगर दुनिया में दोस्त मिलते हैं..’। दोस्ती की मिसाल बना यह गाना friendship day 2024 के दिन आपको अपने दोस्त की याद दिला ही देगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *