Mukesh Ambani पहुंचे सिद्धिविनायक, Mumbai Indians के मैच से पहले बेटे-बहु के साथ किये दर्शन

Mukesh Ambani किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं वे दुनिया के रईस लोगों में शुमार हैं। अगर अंबानी परिवार की बात करें तो इनकी जड़ें बहुत गहरी हैं। वे किसी भी नई शुरुआत से पहले ईश्वर का नाम लेना नहीं भूलते। हाल ही में, अंबानी परिवार अपनी टीम मुंबई इंडियन के चौथे आईपीएल मैच से पहले गणपति बप्पा के दर्शन कर आशीर्वाद लेने के लिये सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचा। बता दें कि उनकी टीम मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच होने वाला है।गौर करने वाली बात ये है कि हार्डी पंड्या की कप्तानी में मुंबई इंडियंस लगातार तीन मैच हार चुकी है।

Mukesh Ambani
Mukesh Ambani

Mukesh Ambani अपने बेटे-बहु के साथ सिद्धिविनायक पहुंचे

Mukesh Ambani आज यानी 7 अप्रैल, 2024 को अपने बेटे आकाश अंबानी और उसकी पत्नी श्लोका मेहता के साथ सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे। इस जोड़े का बड़ा बेटा पृथ्वी भी उनके साथ दर्शन करने पहुंचा था, और वह श्लोका की गोद में नजर आ रहा था। फोटो में, हम मुकेश और आकाश को सफेद रंग का कुर्ता पहने हुए देख सकते हैं। जबकि श्लोका ने नीली टोन वाली शर्ट और काली पैंट पहनी हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *