MS Dhoni Brand Ambassador: एम एस धोनी बने जियो मार्ट के ब्रांड एंबेसडर!

MS Dhoni Brand Ambassador: भारत के दिग्गज क्रिकेटर और पूर्व  कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर के मुताबिक रिलायंस रिटेल के जियो मार्ट ने महेंद्र सिंह धोनी को अपना ब्रांड एंबेसडर (MS Dhoni Brand Ambassador) नियुक्त किया है। इसके अलावा जियो मार्ट ने अपने फेस्टिव कैंपेन का नाम भी चेंज कर दिया है। अब इस कैंपेन का नाम  ‘जियो उत्सव, सेलिब्रेशन ऑफ इंडिया’ रख दिया गया है। आपको बता दें कि, जियो मार्ट की यह फेस्टिव कैंपेन सेल की शुरुआत 8 अक्टूबर, 2023 से होगी।

महेंद्र सिंह धोनी  बने ब्रांड एंबेसडर (MS Dhoni Brand Ambassador)

MS Dhoni
MS Dhoni

वहीं, अगर बात करें माही यानी धोनी की तो, क्रिकेट के फैंस में महेंद्र सिंह धोनी का अलग ही रुतबा है। वहीं जियो मार्ट से जुड़ने के बाद उन्होंने कहा कि, “भारत अपनी जीवंत संस्कृति और त्योहारों के लिए जाना जाता है, जियो मार्ट का ‘जियो उत्सव कैंपेन’ भारत और उसके लोगों के उत्सव की एक अलग पहचान है। उन्होंने आगे कहा कि, मैं जियो मार्ट के साथ जुड़ने और लाखों भारतीय लोगों की खरीदारी यात्रा का हिस्सा बनने पर बेहद खुश हूं।“

जियो मार्ट के सीईओ का बयान (CEO of Jio Mart)

वहीं, दूसरी तरफ जियो मार्ट के सीईओ, संदीप वरागंती ने महेंद्र सिंह धोनी का ब्रांड एंबेसडर के तौर पर स्वागत करते हुए अपने बयान में कहा कि, “ब्रांड एंबेसडर (MS Dhoni Brand Ambassador) के रूप में एमएस धोनी एकदम फिट हैं, धोनी का व्यक्तित्व भी जियो मार्ट की तरह ही विश्वसनीय है। एमएस धोनी ने देश को जश्न मनाने के कई अवसर उपलब्ध कराए हैं। धोनी के ब्रांड के रूप में अब ग्राहकों को जियोमार्ट पर जश्न और खुशियां मनाने का एक और मौका मिल रहा है, इस बार सबके चहेते और क्रिकेट प्रेमियों के मसीहा एमएस धोनी उर्फ माही ब्रांड अम्बेसडर (MS Dhoni Brand Ambassador) होंगे और ‘शॉपिंग’ इस जश्न का एक अभिन्न अंग है।“

MS Dhoni
MS Dhoni

जियो मार्ट के प्रोडक्ट (jio mart products)

देश के हर वर्ग के लोगों के हिसाब से इलेक्ट्रॉनिक्स से लेकर फैशन और महिलाओं का सौंदर्य हो या फिर त्योहारों के लिए घरेलू सजावट के सामान जैसे लाखों लुभावने उत्पाद जियोमार्ट पर अब ग्राहकों के लिए उपलब्ध है। जियोमार्ट प्लेटफॉर्म पर अर्बन लैडर, रिलायंस ट्रेंड्स, रिलायंस ज्वेल्स, हैमलीज़ सहित रिलायंस के स्वामित्व वाले ब्रांडों के उत्पाद शामिल हैं।

एमएस धोनी – ब्रांंड के साथ ब्रांड (MS Dhoni – Brand with Brand)

MS Dhoni - Brand
MS Dhoni – Brand

Reliance के जियोमार्ट के ई-कॉमर्स प्लेटफ़ॉर्म पर इस समय में 1000 से अधिक कारीगरों के करीब 1.5 लाख एक से बढ़कर एक उत्पाद बेचे जा रहे हैं, ग्राहकों को बहुत ही पसंद आ रहे है । इस कैंपेन की शूटिंग के हिस्से के रूप में, जियोमार्ट के सीईओ वरागंती ने सबके चहेते क्रिकेटर एमएस धोनी उर्फ माही को बिहार की कारीगर अंबिका देवी द्वारा बनाई गई एक मधुबनी पेंटिंग भेंट की। ब्रांड एंबेसडर के तौर पर धोनी (MS Dhoni Brand Ambassador) 45 सेकेंड की फिल्म में नजर आएंगे।, ब्रांंड के साथ ब्रांड आ जाने से ग्राहकों का भरोसा बढ़ेगा ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *