भोजपुरी मूवी ‘Bharat Bhagya Vidhata में प्रदीप पांडेय चिंटू का छाया जादू!

Bharat Bhagya Vidhata : भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री का क्रेज लगातार बढ़ता जा रहा है। भोजपुरी में रिलजी की जा रही फिल्मों को लोग देश में ही नहीं विदेशों में भी पसंद करने लगे हैं। वहीं भोजपुरी में नई फिल्म भारत भाग्य विधाता (Bharat Bhagya Vidhata) की बात करेंगे। आगे हम इस फिल्म की चर्चा करें, उससे  पहले भोजपुरी फिल्म इंड्स्ट्री के इतिहास पर नजर डाल लेते हैं। वहीं, इस लेख में हम जानेंगे कि भोजपुरी फिल्मों की शुरुआत कैसी हुई। किसने की और इसक लिये क्या क्या संघर्ष करना पड़ा। 

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की शुरुआत कैसे हुई और इसकी नींव कैसे पड़ी

अगर हम बात करें कि भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की शुरुआत कैसे हुई और इसकी नींव कैसे पड़ी और इसका नाम (Bhojpuri film industry name) कैसे हुआ। तो ये एक दिलचस्प कहानी है। इसको जानने के लिये हमें इतिहास के पन्नों को खंगालना पड़ेगा। जबकि अगर बात करें इसकी शुरुआत कैसे हुई तो बता दें कि, भारत के दो बड़े राज्यों उत्तर प्रदेश और बिहार के सीमा एक जिला है गाजीपुर, वहां के रहने वाले नजीर हुसैन इसका श्रेय जाता है। नजीर हुसैन एक दिग्गज एक्टर और लेखक थे। उन्होंने बिमल रॉय की फिल्म दो बीघा जमीन को लिखा था। फिल्म निर्माता बिमल रॉय से उस वक्त उनकी भाषा को समझा और भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री (BHOJPURI FILM INDUSTRY) की पहली फिल्म ‘गंगा मईया तोहे पियरी चढ़इबो’ लिख डाली।

FIRST FILM OF BHOJPURI
FIRST FILM OF BHOJPURI

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में नजीर हुसैन का संघर्ष और योगदान

भोजपुरी भाषा में पहली फिल्म लिखने के बाद नजीर हुसैन बिमल रॉय के पास आए थे। बिमल रॉय इस फिल्म को हिंदी भाषा में बनाना चाहते थे। लेकिन नजीर हुसैन ने अपनी लिखी इस फिल्म को भोजपुरी  में ही बनाने का निर्णय लिया। इस फिल्म के साथ ही भोजपुरी सिनेमा के पहले चैप्टर की शुरुआत हुई। मौजूदा वक्त  में नजीर हुसैन के संघर्षों को भोजपुरी सिनेमा में काम करने वाले कलाकारों को जानने की जरूरत है। नज़ीर हुसैन ने फिल्म निर्माता बिमल रॉय से अपनी भाषा और बोली को लेकर समझौता नहीं किया। वहीं भोजपुरी में फिल्मों की शुरुआत करने का श्रेय नजीर हुसैन को ही जाता है।

नजीर हुसैन का योगदान

 नज़ीर हुसैन एक मंझे हुए कलाकार और लेखक थे। उनको अपनी मिट्टी और भाषा यानी भोजपुरी से बेहद लगाव था। उन्होंने ही भोजपुरी की पहली फिल्म गंगा मईया तोहे पियरी चढ़इबो’ को लिखा और निर्माण किया। तभी से भोजपुरी फिल्मों का चलन बढ़ा। वहीं अगर संघर्ष की बात करें तो नजीर हुसैन को भोजपुरी की पहली फिल्म बनाने के लिये कई दिनों तक संघर्ष करना पड़ा। क्यों को विमल राय को मना करने के बाद नजीर हुसैन प्रोड्यूस की तलाश में थे। इसके लिये उनको कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। आखिरकार उनको प्रोड्यूसर मिल ही गया। और भोजपुरी की पहली फिल्म का निर्माण हुआ। इसके साथ ही साल 1963 में इस फिल्म को रिलीज किया गया। आगे हम भोजपुरी की अपकमिंग फिल्म भारत भाग्य विधाता की बात करें, उससे पहले भोजपुरी की पहली फिल्म का बजट और कमाई की भी बात कर लेते हैं।

NAZIR HUSSAIN
NAZIR HUSSAIN

भोजपुरी की पहली फिल्म का बजट और कमाई

भोजपुरी की अपकमिंग फिल्म भारत भाग्य विधाता रिलीज को तैयार है। वहीं अगर हम भोजपुरी की पहली फिल्म गंगा मईया तोहे पियरी चढ़इबो’के बजट की बात करें तो शुरू में इसका बजट 1.5 लाख रुपए था। लेकिन जब ये फिल्म तैयार हुई तो करीब 5 लाख रुपए खर्च हो चुके थे।

पहली भोजपुरी फिल्म ने कितनी कमाई की थी

बहुत से भोजपुरी फिल्मों के फैंस को ये जानने की उत्सुकता है कि भोजपुरी की पहली फिल्म ने कितनी कमाई की थी। तो इस फिल्म की लागत करीब 5 लाख रुपए के आसपास थी। लोगों ने इस फिल्म को खासा पसंद किया था। इस फिल्म ने अपनी कमाई से लोगों को उस वक्त हैरान कर दिया। अपने रिलीज होने के बाद 5 लाख की लागत वाली फिल्म ने उस दौरान करीब 80 लाख रुपए की कमाई की थी।

वर्तमान समय में भोजपुरी सिनेमा का क्रेज लोगों के बीच धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है। हिंदी और अन्य फिल्म इंडस्ट्री की तर्ज पर ही लोगों के बीच अपनी पैठ बनाने में सफल नजर आ रहा है। भोजपुरी सिनेमा में भी कई अभिनेता और अभिनेत्री हैं, जिनका स्टारडम बॉलीवुड के बड़े सितारों से कम नहीं नजर आता। ऐसे ही एक सुपरस्टार प्रदीप पांडेय चिंटू हैं, जो अगस्त के महीने में फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ लेकर आने को तैयार हैं।

बड़ी भोजपुरी फिल्म हो सकती है ‘भारत भाग्य विधाता’

BHARAT BHAGYA VIDHATA
BHARAT BHAGYA VIDHATA

इस फिल्म में एक ऐसी कहानी देखने को मिली, जो एक पुलिस वाले की जिंदगी के इर्द गिर्द घूमती नजर आती है। इस फिल्म में फुल एक्शन और रोमांस देखने को नजर आया है। फिल्म के निर्देशक अनंजय रघुराज ने जानकारी देते हुए बताया था कि  इस फिल्म में प्रदीप पांडेय चिंटू एक पुलिस ऑफिसर के रोल में नजर आने वाले हैं। उन्होंने कहा था कि यह इस साल की सबसे बड़ी फिल्म होने वाली है। हमने इस फिल्म व्यापक तौर पर निर्माण किया है।  उन्होंने अपने बयान में कहा था कि दर्शक हमारी इस फिल्म को पसंद करेंगे। वहीं बी4यू के वाइस प्रेसिडेंट संदीप सिंह ने अपने बयान में कहा कि दिल्ली एनसीआर में फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ को लोगों ने खूब पसंद किया। वहीं यूपी में भी इस फिल्म को दर्शकों ने खूब आशीर्वाद और प्यार दिया। 

फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ मनोरंजन से भरपूर

वहीं अगर बात करें तो, फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ के निर्माता संदीप सिंह और अरविंद कुमार हैं। इस फिल्म को लेकर उनका कहना है कि, यह फिल्म देशभर में रिलीज की जा रही है।  जबकि, फिल्म के अभिनेता प्रदीप पांडेय चिंटू ने भी दर्शकों से इस फिल्म को देखने की अपील की थी। उन्होंने अपने बयान में कहा था कि ”दर्शकों के भरोसे और प्यार के हिसाब से हम एक और मनोरंजन से भरपूर फिल्म लेकर आने को तैयार हैं। दर्शकों से आग्रह करते हैं कि वे हमारी अन्य फिल्मों की तरह ही इस फिल्म को भी प्यार के साथ आशीर्वाद से नवाजें। इस फिल्म में आप लोगों का चिंटू एक अलग अंदाज और रोल में नजर आएगा। फिल्म में हमारे साथ संचिता बनर्जी भी नजर आने वाली हैं। उनके साथ हमारी लव स्टोरी भी दर्शकों को फ्रेश और आकर्षक दिखेगी। इसलिए वे अपनी फैमिली साथ इस फिल्म को देखें और अपना प्यार दें।”

BHARAT BHAGYA VIDHATA
BHARAT BHAGYA VIDHATA

ये भी पढ़ें: (Updated  Aug 13, 2023 at 14:18)

Bharat Bhagya Vidhata: सुपरस्टार प्रदीप पांडेय चिंटू और बी4यू भोजपुरी की प्रस्तुति भोजपुरी फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ स्वतंत्रता दिवस के बाद 18 अगस्त को रिलीज होने के लिये तैयार है। बी4यू के वॉयस प्रेसीडेंट संदीप सिंह ने यह जानकारी दी है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि भोजपुरी में अभी तक पुलिस डिपार्टमेंट से जुड़ी हुई ऐसी कोई फिल्म नहीं बनी है। यह एक पुलिस के परिवार की कहानी दर्शाती है, जिसमें बिहार-यूपी जैसे राज्य में कैसे ईमानदार पुलिस वाले सर्वाइव करते हैं, ये इस फिल्म में दिखाया गया है।

खबरों के मुताबिक, फिल्म फुल एक्शन और रोमांच से भरपूर होगी। इस फिल्म Bharat Bhagya Vidhata के टीजर को भी भी दर्शकों ने खूब पसंद किया है। साथ ही इस फिल्म के रिलीज डेट का ऐलान भी कर दिया गया है। फिल्म के निर्देशक अनंजय रघुराज ने जानकारी दी है कि फिल्म में प्रदीप पांडेय चिंटू एक पुलिस ऑफिसर की भूमिका निभा रहे हैं। यह फिल्म इस साल की सबसे बड़ी फिल्म होने वाली है।

B4U मोशन पिक्चर्स की प्रस्तुति फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ के निर्माता संदीप सिंह, अरविन्द कुमार अग्रवाल और म्यूजिक सेटेलाइट हैं। उन्होंने कहा है कि इस फिल्म को देश भर में रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म के लिये हमने तैयारियां शुरू कर दी हैं।

‘Bharat Bhagya Vidhata’ स्टार कास्ट

‘भारत भाग्य विधाता’ में संचिता बनर्जी और प्रदीप पांडेय चिंटू के साथ भूपेंद्र सिंह, विनीत विशाल, पुष्पेंद्र सिंह संजीव मिश्रा और करिश्मा सैनी,उमेश सिंह, धामा वर्मा, मुन्ना सिंह, साहिल शैख़ प्रमुख भूमिका हैं। फिल्म का कॉन्सेप्ट बी4यू के वॉयस प्रेसीडेंट संदीप का है। इस फिल्म के निर्देशक अनंजय रघुराज हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *