Bharat Jodo Nyay Yatra बोगीनाडी से हुई शुरू, Rahul Gandhi लोगों से मिले

Bharat Jodo Nyay Yatra:  कांग्रेस पार्टी के बड़े नेता राहुल गांधी ने मणिपुर से मुंबई तक 6,700 किलोमीटर से अधिक की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरुआत कर दी है। राहुल गांधी की इस यात्रा का आज सातवां दिन है। कांग्रेस की यह यात्रा 14 जनवरी को मणिपुर से शुरू हुई है और 20 मार्च को मुंबई में खत्म होगी।

Bharat Jodo Nyay Yatra; Rahul Gandhi
Bharat Jodo Nyay Yatra; Rahul Gandhi

Rahul Gandhi लोगों से मिले

गौर करने वाली बात ये है कि अब लोकसभा चुनाव शुरू होने में कुछ ही महीने शेष बचे हैं। ऐसे वक्त में कांग्रेसी नेता राहुल गांधी ने मणिपुर से मुंबई तक 6,700 किलोमीटर से ज्यादा की न्याय यात्रा शुरू की है। वहीं असम में यह यात्रा 25 जनवरी तक चलती रहेगी और देश के 15 राज्यों के 110 जिलों से होकर भारत जोड़ों न्याय यात्रा गुजरेगी।

Bharat Jodo Nyay Yatra फिर से शुरू

कांग्रेस पार्टी की यह भारत जोड़ो न्याय यात्रा शनिवार को लखीमपुर जिले के बोगीनाडी से फिर से शुरू की गई। जैसे ही यात्रा बस से शुरू हुई, वैसे ही सड़क किनारे खड़े लोगों ने राहुल गांधी का जोरदार स्वागत किया। ऐसे वक्त में, उन्होंने बस से उतरने का फैसला ले लिया। वहीं इस दौरान उन्होंने लोगों से अपनी बातचीत का सिलसिला जारी रखा और उनके साथ पैदल चलते रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *