ENG Vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड को मिली तीसरी सफलता, ब्रुक पवेलियन लौटे

ENG Vs NZ Live Score: ENG Vs NZ, ICC ODI World Cup 2023, Cricket Live Score: क्रिकेट विश्व कप 2023 आगाज हो चुका है। पहला मैच इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद में खेला जा रहा है। इस महामुकाबले से जुड़ी अपडेट यहां जानिये-

05/10/2023 3:30

ENG Vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड को मिली तीसरी सफलता, ब्रुक पवेलियन लौटे

न्यूजीलैंड ने मैच में शानदार वापसी करते हुए इंग्लैंड के तीन खिलाड़ियों को पवेलिनय वापस भेज दिया है। ब्रुक को रचिन ने आउट किया। मैच की पहली पारे के 17वें ओवर में इंग्लैंड का स्कोर तीन विकेट खोकर 94 रन है। अब रूट का साथ देने के लिए क्रीज पर धाकड़ बल्लेबाज मोईन अली आए हैं।

——————————————————————————–

05/10/2023 3:15

ENG Vs NZ Live Score: इंग्लैंड का लगा दूसरा झटका, बेयरस्टो इस तरह हुए आउट

इस वक्त इंग्लैंड की पारी लड़खड़ाती दिख रही है। न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड का दूसरा विकेट हासिल कर लिया है। खतरनाक दिख रहे बेयरस्टो को सेंटनर ने आउट कर पवेलियन वापस भेज दिया है। बेयरस्टो 33 रन बनाकर पवेलियन वापस लौटे हैं। इस दौरान इंग्लैंड का स्कोर 15 ओवर के खेल के बाद दो विकेट पर 73 रन है। रूट और ब्रुक क्रीज पर मौजूद हैं।

—————————————————————————————

ENG Vs NZ Live Score: एक झटके के बाद संभली इंग्लैंड की पारी

एक विकेट गिरने के बाद इंग्लैंड की पारी को जो रूट और बेयरस्टो ने संभाल लिया है। मैच की पहली पारी में 12 ओवर का खेल पूरा हो गया है। इसी के साथ ही पहले बैटिंग करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने एक विकेट के नुकसान पर 61 रन बना लिये हैं। बेयरस्टो 32 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं। वहीं जो रूट 13 रन बना चुके हैं।

05/10/2023 2:45

ENG Vs NZ Live Score: इंग्लैंड को लगा पहला झटका, हैनरी को मिला विकेट

मैच के 8वें ओवर में विकेट को तरस रही न्यूजीलैंड की टीम को पहली सफलता आखिरकार मिल ही गई। इंग्लैंड की अच्छी शुरुआत के बाद न्यूजीलैंड के हैनरी ने मलान को पवेलियन वापस भेज दिया। ओपनर मलान ने अपनी टीम के लिये 14 रन जोड़े हैं। वहीं 8 ओवर पूरे होने के बाद इंग्लैंड का स्कोर एक विकेट पर 40 रन है।

——————————————————————————————-

05/10/2023 2:33

ENG vs NZ Live Score: इंग्लैंड का स्कोर 6 ओवरों में 35 रन

ENG vs NZ Live Score: इंग्लैंड का स्कोर 6 ओवरों में 35 रन, इस दौरान न्यूजीलैंड को कोई भी विकेट नहीं मिला। इस दौरान बेयरस्टो 21 रन बनाकर खेल रहे हैं। उन्होंने 3 चौके और एक छक्का जड़ा। डेविड मलान भी क्रीज पर डटे हैं, वे 20 गेंदों में 13 रन बना कर खेल रहे हैं।

——————————————————————————————–

ENG Vs NZ Live Score: ENG Vs NZ, ICC ODI World Cup 2023, Cricket Live Score: क्रिकेट विश्व कप 2023 (cricket world cup 2023) आगाज हो चुका है। पहला मैच इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद में खेला जा रहा है। इस महामुकाबले से जुड़ी अपडेट यहां जानिये- 

05/10/2023 2:26

ENG vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड की ओर से मेडन रहा दूसरा ओवर, इंंग्लैंड का स्कोर 12 रन

इंग्लैंड की टीम ने 2 ओवर में बिना किसी नुकसान के 12 रन बना लिये हैं। मैच का दूसरा ओवर मेडन रहा।  न्यूजीलैंड की ओर से तेज गेंदबाज मैट हैनरी ने शानदार दूसरा ओवर फेंका

———————————————————————————————

05/10/2023 14:17:03

ENG Vs NZ Live Score: इंग्लैंड की अच्छी शुरुआत, पहले ही ओवर में बटोरे 12 रन

ENG Vs NZ Live Score: ENG Vs NZ, ICC ODI World Cup 2023, Cricket Live Score: क्रिकेट विश्व कप 2023 (cricket world cup 2023)आगाज हो चुका है। पहला मैच इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद में खेला जा रहा है। इस महामुकाबले से जुड़ी अपडेट यहां जानिये- 

ENG vs NZ Live Score: महंगा साबित हुआ न्यूजीलैंड के लिए पहला ओवर

मैच शूरु होते ही इंग्लैंड की शानदार शुरुआत। पहले ओवर में ही बटोरे 12 रन। ट्रेंट बोल्ट का पहला ओवर महंगा साबित हुआ। पहले ही ओवर में इंग्लैंड के लिए बेयरस्टो ने एक चौका और एक छक्का छड़ा। बेयरस्टो 5 गेंदों में 11 रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं। ओपनर मलान ने भी अपना खाता खोल लिया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *