भारत में वैसे तो आईपीएल कई सालों से खेला जा रहा है। लेकिन IPL season 2024 का सीजन कई मामलों में अतुलनीय और महत्वपूर्ण रहा है। इस साल कुछ ऐसे रिकॉर्ड बन गए हैं, जिन्हें तोड़ना आगे के लिये काफी मुश्किल हो जाएगा। इनमें एक टी20 मैच में सबसे ज्यादा छक्कों के साथ साथ सबसे बड़ा स्कोर, सबसे बड़ा रन चेज, सबसे ज्यादा बार 200 या इससे अधिक का स्कोर जैसे कई बड़े रिकॉर्ड शामिल हैं। जबकी इस IPL season के रिकॉर्ड्स को आगे तोड़ना इस लिए भी काफी मुश्किल होगा, क्योंकि अगले साल आईपीएल को लेकर मेगा ऑक्शन होना है, और सारी टीमें लगभग बदलती नजर जाएंगी।
इस आर्टिकल में हम आपको IPL season से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारी देने वाले हैं, जिसकी लिस्ट नीचे दी गई है-
- सबसे बड़े स्कोर कब बना ?
- सबसे बड़ा रन चेज कब हुआ ?
- दोनों पारियों को मिलाकर सबसे ज्यादा रन कब बनें ?
- टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा शतक कब लगे ?
- आईपीएल में किस सीजन सबसे ज्यादा शतक लगाए गए ?
- सबसे ज्यादा बार 250+ के स्कोर कब बना ?
- कब-कब टीमों ने 250+ रन के स्कोर बनाए ?
- सबसे ज्यादा बार 200+ के स्कोर कब हुआ ?
- किस संस्करण में कितनी बार बना 200+ का स्कोर बना ?
- एक मैच में सबसे ज्यादा छक्के कब लगाए गए ?
- किसी भी टी20 मैच में सबसे ज्यादा छक्के कब लगाए गए ?
- एक टी20 मैच में सबसे ज्यादा बाउंड्रीज कब लगीं ?
- एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के कब मारे गए ?
- एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के कब लगे ?
- किस सीजन कितने छक्के लगाए गए ?
- पावरप्ले में सबसे बड़ा स्कोर कब बनाया गया ?
- किसी टीम द्वारा 10 ओवर में सबसे ज्यादा रन बने ?
- एक सीजन में सबसे अधिक छक्के जड़ने वाले इंडियन प्लेयर ?
- गेंदों के हिसाब से सबसे तेज 1000 छक्के लगे ?
- दोनों पारियों में सबसे ज्यादा 200+ रन साल 2024 में बनाया गया ?
-
सबसे बड़े स्कोर कब बना ?
बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में IPL season 2024 के 30वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ सनराइजर्स ने इतिहास रच दिया था। हैदराबाद ने इस मैच में तीन विकेट पर 287 रन बनाकर आईपीएल का सबसे बड़ा स्कोर खड़ा किया। एसआरएच की टीम ने इसी आईपीएल में मुंबई इंडियंस के खिलाफ बनाए गए अपने तीन विकेट पर 277 रन के सर्वोच्च स्कोर को पीछे छोड़ दिया।
IPL season 2024 से पहले आईपीएल का सबसे बड़ा स्कोर 263/5 का था, जो बेंगलुरु ने पुणे वॉरियर्स के खिलाफ 2013 में बनाया था। 2024 सीजन में इससे बड़े चार टोटल बन गए। इनमें से तीन सनराइजर्स हैदराबाद के नाम रहा। यही नहीं यह टी20 क्रिकेट का अब तक का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। टी20 क्रिकेट का सबसे बड़े स्कोर की बात करें तो, ये स्कोर तीन विकेट पर 314 रन है, जिसे नेपाल ने 2023 में मंगोलिया के खिलाफ बना डाला था।
स्कोर | टीम | खिलाफ | जगह | साल |
287/3 | सनराइजर्स हैदराबाद | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | बेंगलुरु | 2024 |
277/3 | सनराइजर्स हैदराबाद | मुंबई इंडियंस | हैदराबाद | 2024 |
272/7 | कोलकाता नाइट राइडर्स | दिल्ली कैपिटल्स | विशाखापत्तनम | 2024 |
266/7 | सनराइजर्स हैदराबाद | दिल्ली कैपिटल्स | दिल्ली | 2024 |
263/5 | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | पुणे वॉरियर्स | बेंगलुरु | 2013 |
2. IPL season में सबसे बड़ा रन चेज कब हुआ ?
पंजाब किंग्स ने इतिहास रचते हुए IPL season 2024 के 42वें मैच में टी20 क्रिकेट और लीग के इतिहास के सबसे बड़े स्कोर को पीछा करते हुए चेज किया। जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स ने 262 रनों का टारगेट दिया था, जिसे पंजाब ने दो विकेट खोकर 8 गेंद बाकी रहते प्राप्त कर लिया था। 262 रन चेज कर पंजाब ने टी20 क्रिकेट में सबसे बड़े टारगेट का सफलतापूर्वक पीछा करने का एक साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। पिछले साल दक्षिण अफ्रीका ने वेस्टइंडीज के खिलाफ सेंचुरियन में 259 रनों का पीछा करते हुए चेज किया था। जबकि, पंजाब ने आईपीएल में सबसे बड़े चेज का चार साल पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ डाला। साल 2020 में राजस्थान ने पंजाब के खिलाफ शारजाह में 224 रन सफलतापूर्वक चेज कर लिये थे।
3. IPL season में दोनों पारियों को मिलाकर सबसे ज्यादा रन
इसी IPL season 2024 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीचे चिन्नास्वामी में हुए मैच में दोनों पारियों में कुल 549 रन बनाए गए थे, जो आईपीएल इतिहास में किसी एक मैच की दोनों पारियों में सबसे ज्यादा टोटल रन हैं। दोनों टीमों के द्वारा खेले गए इस मैच में सनराइजर्स ने 20 ओवर में तीन विकेट खोकर 287 रन बना डाले थे। जबकि, बेंगलुरु ने 20 ओवर में सात विकेट खोकर 262 रन बनाए थे।
4. IPL season 2024 में सबसे ज्यादा शतक
IPL season 2024 में अब तक 14 शतक लगाए गए हैं, जो कि पिछले किसी भी संस्करण से ज्यादा शतक हैं। इससे पहले वर्ष 2023 में 12 शतक खिलाड़ियों ने लगाए थे। जबकि, साल 2022 में 8, साल 2016 में 7, साल 2008 में 6 शतक लगाए गए थे।
5-आईपीएल में किस सीजन सबसे ज्यादा शतक लगाए गए
सीजन | शतक | कितने खिलाड़ियों ने लगाए |
2024 | 14 | 13 |
2023 | 12 | 9 |
2022 | 8 | 4 |
2016 | 7 | 4 |
2008 | 6 | 6 |
- सबसे ज्यादा बार 250+ का स्कोर कब बना
IPL season 2024 में अब तक आठ बार 250 या इससे ज्यादा का स्कोर बनाया जा चुका है। इस सीजन से पहले तक 16 सीजन में सिर्फ दो अवसर ऐसे आए थे, जब 250+ का स्कोर बना था। जबकि, यह 2024 का सीजन ऐसा है जिसने सभी को पीछे छोड़ दिया।
7-आईपीएल में कब-कब बने 250+ रन का स्कोर बना
टीम | स्कोर | खिलाफ | जगह | साल |
SRH | 287/3 | RCB | बेंगलुरु | 2024 |
SRH | 277/3 | MI | हैदराबाद | 2024 |
KKR | 272/7 | DC | विशाखापत्तनम | 2024 |
SRH | 266/7 | DC | दिल्ली | 2024 |
RCB | 263/5 | PWI | बेंगलुरु | 2013 |
KKR | 261/6 | PBKS | कोलकाता | 2024 |
RCB | 262/7 | SRH | बेंगलुरु | 2024 |
LSG | 257/5 | PBKS | मोहाली | 2023 |
DC | 257/4 | MI | दिल्ली | 2024 |
8- सबसे ज्यादा बार 200+ का स्कोर कब बना
IPL season 2024 में रनों की बरसात देखने को मिली है। इस सीजन में 41 बार 200 या इससे अधिक का स्कोर बल्लेबाजों ने बनाया है, जो पिछले सभी सीजन से अधिक है। पिछले साल यानी आईपीएल 2023 की बात की जाए तो, 74 मैचों की खेली गईं 147 पारियों में 37 बार 200 या इससे ज्यादा बार स्कोर बनाया गया है।
जबकि, इस सीजन यह रिकॉर्ड ध्वस्त किया जा चुका है। वहीं, 2022 में 74 मैचों की 148 पारियों में 18 बार 200 या इससे अधिक का स्कोर बल्लेबाजों ने बनाया था। पिछले साल 2023 में इम्पैक्ट प्लेयर का नया नियम आईपीएल में लागू किया गया था, और उसके बाद से 200+ के स्कोर में गजब की बढ़ोतरी देखने को मिली है। जहां 2022 में 200+ का स्कोर बनने का दर 12.16 फीसदी था, जबकि साल 2023 में यह बढ़कर 25.17 फीसदी हो गया था। इस सीजन अबतक यह बढ़कर 28.08 फीसदी हो गया है।
9-किस संस्करण में कितनी बार बना 200+ का स्कोर
संस्करण | 200+ के स्कोर | मैच | पारियां |
2024 | 41 | 73 | 146 |
2023 | 37 | 74 | 147 |
2022 | 18 | 74 | 148 |
2021 | 9 | 60 | 120 |
2020 | 13 | 60 | 120 |
2019 | 11 | 59 | 118 |
2018 | 14 | 60 | 120 |
2017 | 10 | 59 | 118 |
2016 | 6 | 60 | 120 |
2015 | 7 | 59 | 117 |
2014 | 9 | 60 | 120 |
2013 | 4 | 76 | 152 |
2012 | 5 | 74 | 148 |
2011 | 5 | 72 | 144 |
2010 | 9 | 59 | 118 |
2009 | 1 | 59 | 118 |
2008 | 11 | 58 | 116 |
10- एक मैच में सबसे ज्यादा छक्के
IPL season 2024 के 42वें मैच में पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेले गए मुकाबले में दोनों पारियों को मिलाकर कुल 42 छक्के लगाए गए थे। पंजाब की टीम की ओर से 24 छक्के के अलावा कोलकाता यानी केकेआर की तरफ से 18 छक्के लगाए गए। 42 छक्के किसी एक टी20 मैच में सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड बना है।
इस मामले में दूसरे नंबर पर भी आईपीएल के मुकाबले ही आते हैं। इसी सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच हैदराबाद में खेले गए मैच में 38 छक्के बल्लेबाजों ने जड़े थे। जबकि, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच इसी सीजन यानी 2024 में ही चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में भी 38 छक्के लगाए गए थे।
11-किसी भी टी20 मैच में सबसे ज्यादा छक्के कब लगे
छक्के | मैच | जगह | लीग/साल |
42 | KKR vs PBKS | कोलकाता | IPL 2024 |
38 | SRH vs MI | हैदराबाद | IPL 2024 |
38 | RCB vs SRH | बेंगलुरु | IPL 2024 |
37 | बल्ख vs काबुल | शारजाह | APL 2018/19 |
37 | SKNP vs JT | बासेटेयर | CPL 2019 |
12- एक टी20 मैच में सबसे ज्यादा बाउंड्रीज कब लगीं
मैच | बाउंड्रीज | जगह | साल |
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद | 81* | बेंगलुरु | 2024 |
दक्षिण अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज | 81 | सेंचुरियन | 2023 |
मुल्तान सुल्तांस बनाम क्वेटा ग्लैडिएटर्स | 78 | रावलपिंडी | 2023 |
13- आईपीएल में एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के कब लगे थे
पंजाब और कोलकाता की टीम के बीच में पंजाब किंग्स टीम की ओर से 24 छक्के जड़े गए थे, जो आईपीएल मैच की किसी एक पारी में किसी टीम के द्वारा लगाए गए सबसे अधिक छक्के हैं। इससे पहले इसी सीजन में चिन्नास्वामी स्टेडियम में सनराइजर्स ने बेंगलुरु के खिलाफ 22 छक्के लगाए थे। जबकि, टी20 क्रिकेट में किसी एक पारी में लगे यह दूसरे सबसे अधिक सिक्स हैं। इस मामले में पंजाब से आगे सिर्फ नेपाल की टीम है। उसने 2023 में एशियाई खेलों में मंगोलिया के खिलाफ 26 छक्के लगाए थे।
14- एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के कब मारे गए
IPL season 2024 में 1251 छक्के लगाए गए, जो कि पिछले किसी भी सीजन से अधिक हैं। इससे पहले सिर्फ 2023 और 2022 में ही एक हजार से अधिक छक्कों की बरसात हुई थी। साल 2022 में 1062 छक्के और 2023 में 1124 छक्के बल्लेबाजों ने लगाए थे।
15- आईपीएल के किस सीजन कितने छक्के लगे
साल | छक्के | मैच |
2008 | 622 | 59 |
2009 | 506 | 59 |
2010 | 585 | 60 |
2011 | 639 | 74 |
2012 | 731 | 76 |
2013 | 672 | 76 |
2014 | 714 | 60 |
2015 | 692 | 60 |
2016 | 638 | 60 |
2017 | 705 | 60 |
2018 | 872 | 60 |
2019 | 784 | 60 |
2020 | 734 | 60 |
2021 | 687 | 60 |
2022 | 1062 | 74 |
2023 | 1124 | 74 |
2024* | 1251 | 73 |
16- पावरप्ले के दौरान सबसे सबसे बड़ा स्कोर
पावरप्ले बल्लेबाज को जोखिम उठाने और आउट होने की चिंता किए बिना बड़े शॉट लगाने के लिए बनाया गया नियम है। गेंदबाजों को भी पावरप्ले से फायदा मिलता नजर आया है।, क्योंकि कई बार बड़े शॉट लगाने के चक्कर में बल्लेबाज बहुत लापरवाह हो जाते हैं, इस दौरान गेंदबाज को विकेट मिल जाता है। पावरप्ले के ओवरों में ज्यादा रन बनाने वाली ज्यादातर टीमें मैच जीतती नजर आई हैं। इस साल आईपीएल 2024 में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने दिल्ली कैपिटल्स छह ओवर में 125 रन बनाकर केकेआर के दिये गए 2017 में बनाए गए सर्वोच्च पावरप्ले स्कोर का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
आईपीएल में पावरप्ले में सबसे बड़ा स्कोर कब बना
टीम | पावरप्ले स्कोर | खिलाफ | साल |
सनराइजर्स | 125/0 | दिल्ली | 2024 |
कोलकाता | 105/0 | बेंगलुरु | 2017 |
चेन्नई सुपर किंग्स | 100/2 | पंजाब किंग्स | 2014 |
पंजाब किंग्स | 93/1 | कोलकाता | 2024 |
चेन्नई सुपर किंग्स | 90/0 | मुंबई | 2015 |
कोलकाता | 88/1 | दिल्ली | 2024 |
दिल्ली | 88/2 | सनराइजर्स | 2024 |
कोच्चि टस्कर्स | 87/2 | राजस्थान | 2011 |
पंजाब किंग्स | 86/1 | दिल्ली | 2014 |
कोलकाता | 85/0 | बेंगलुरु | 2024 |
राजस्थान | 85/1 | सनराइजर्स | 2023 |
17- किसी टीम द्वारा IPL season 10 में ओवर में सबसे ज्यादा रन
IPL season 2024 में सनराइजर्स यानी हैदराबाद की टीम ने लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ शुरुआती 10 ओवर के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किया है। एसआरएच ने लखनऊ के खिलाफ 9.4 ओवर में बिना एक भी विकेट खोए शानदार 167 रन बना लिए थे। शुरुआती 10 ओवर में दूसरे सबसे ज्यादा रन भी हैदराबाद की टीम ने ही बनाए हैं।
सनराइजर्स ने इसी IPL season 2024 में ही दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शुरुआती 10 ओवर में चार विकेट गंवाकर 158 रन बना लिए थे। जबकि, हैदराबाद की टीम ही तीसरे स्थान पर भी काबिज है। उन्होंने मुंबई के खिलाफ 10 ओवर में दो विकेट गंवाकर 148 रन बना लिये थे।
18. आईपीएल के एक सीजन में सबसे अधिक छक्के जड़ने वाले इंडियन प्लेयर
इसी सीजन में अभिषेक ने आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय होने के दिग्गज क्रिकेटर विराट कोहली के आठ साल पुराने रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया है। इससे पहले किसी भारतीय खिलाड़ी द्वारा आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड विराट के ही नाम दर्ज था। उन्होंने 2016 सत्र में 38 छक्के लगाए थे। अब अभिषेक के नाम आईपीएल 2024 में 41 छक्के दर्ज हो गए हैं।
19- आईपीएल में गेंदों के हिसाब से सबसे तेज 1000 छक्के कब लगे
IPL season 2024 में भी एक खास उपलब्धि दर्ज हुई है, सबसे कम गेंद में हजार छक्के पूरे हुए। अब तक सिर्फ तीन सीजन में 1000 या इससे अधिकर छक्के लगा गए हैं। 2024 में 13079 गेंद में हजार छक्के पूरे हो चुके हैं, जबकि 2023 में हजार छक्कों के लिए 15390 गेंदें बल्लेबाजों ने खेली थीं। साल 2022 में एक हजार छक्कों के लिए 16269 गेंदें बल्लेबाजों ने खेली थीं।
20- दोनों पारियों में सबसे ज्यादा 200+ रन IPL season 2024 में बने
इसी साल IPL season 2024 में ऐसे 14 मैच देखने को मिले जब दोनों पारियों में 200-200 के स्कोर दोनों टीमों ने बनाए। यह भी एक महत्वपूर्ण रिकॉर्ड है। जबकि इससे पहले साल 2023 में 12 बार या 12 मैच ऐसे हुए थे जब दोनों पारियों में 200+ का स्कोर बनाया गया था। साल 2022 में ऐसा 5 बार, 2008, 2010, 2018 और इसी के साथ साल 2020 में भी ऐसा चार बार, 2014 और 2021 में ऐसा तीन बार, 2017 और 2019 में ऐसा दो बार देखने को मिला है।
जबकि 2011, 2012 और 2016 में ऐसा एक बार हुआ था। साल 2009, 2013 और इसी के साथ 2015 में ऐसा कोई मैच नहीं हुआ जिसमें दोनों पारियों में 200+ का स्कोर बनाया गया हो। इन सीजन में सिर्फ एक पारी में 200+ का स्कोर बनाया गया।
IPL season 2024 में सबसे ज्यादा बार एक मैच की दोनों पारियों में 200+ रन के स्कोर
संस्करण | कितनी बार |
2024 | 14 |
2023 | 12 |
2022 | 5 |
2008/2010/2018/2020 | 4 |
2014/2021 | 3 |
2017/2019 | 2 |
2011/2012/2016 | 1 |
नोट: IPL season 2009, 2013 और 2015 में कोई ऐसा मैच नहीं हुआ, जब एक मैच की दोनों टीमों की पारियों में 200+ रन बनाए गए हों। |