Samsung Galaxy F55 की 17 मई को लॉन्चिंग, 50MP सेल्फी कैमरा के साथ Flipkart पर हुआ लिस्ट!

Samsung Galaxy F55 फोन के लॉन्चिंग डेट करीब आ चुकी है। अब इस फोन को लांच होने में सिर्फ एक ही दिन बचा है। आपको बतादें कि सैमसंग का यह शानदार स्मार्टफोन भारत में 17 मई को लॉन्च होने वाला है। सैमसंग की यह डिवाइस काफी समय से चर्चा में बनी हुई है। जब से कंपनी ने इस फोन के लुक रिवील किया है तब से लोगों की दिलचस्पी इसमें बढ़ गई है। सैमसंग फैंस इस फोन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Samsung Galaxy F55 Smartphone
Samsung Galaxy F55 Smartphone

Features of Samsung Galaxy F55

फोन की खास बात यह है कि इसमें रियर साइड में वेगन लैदर फिनिश दी गई है जो कि इसके डिजाइन को बेहद शानदार लुक दे रही है। हम आपको इस फोन के बारे में विस्तार से बताने वाले हैं इसके साथ ही यह भी बताएंगे कि आप इस फोन को ऑनलाइन किस तरह खरीद पाएंगे, और यह फोन ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart के साथ साथ कहां उपलब्ध होगा।

Samsung Galaxy F55 launching date

Samsung Galaxy F55 की लॉन्चिंग अब से सिर्फ एक दिन बाद 17 मई को होनी है और इस फोन को ऑनलाइन प्लेटफार्म Flipkart पर टीज किया गया है। इस टीजर में इस फोन के कलर वेरिएंट्स, स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स के बारे मे भी बताया गया है। फोन के स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो यह फोन Qualcomm Snapdragon 7 Gen 1 प्रोसेसर से लैस होगा। इसमें 8GB रैम के अलावा 12GB रैम का वेरिएंट भी मिलने वाला है।

Galaxy F55 Smartphone
Galaxy F55 Smartphone

बताया गया है कि फोन के दोनों ही वेरिएंट्स में इतनी ही रैम को एक्सपेंड भी किया जा सकता है। मतलब ये की फोन की रैम 8 जीबी के साथ 8 जीबी एक्सपेंडेबल भी की जा सकेगी, और 12 जीबी के साथ 12 जीबी एक्सपेंडल रैम फोन में उपलब्ध होगी। यानी 24 जीबी तक रैम सपोर्ट इस फोन में मिलने वाला है।

Samsung Galaxy F55 specifications

Galaxy F55  में स्टोरेज को एक्सपेंड करने का ऑप्शन भी मिलने वाला है। जिसके लिए फोन में microSD कार्ड का सपोर्ट उपलब्ध होगा। फोन 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ Super AMOLED डिस्प्ले लैस होगा। यानी डिस्प्ले में कंपनी ने अपनी ओर से कोई कमी नहीं छोड़ी है। अगर फोन के कैमरा की बात की जाए तो इसमें फ्रंट साइड में 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलेगा।

फोने के रियर में भी मेन लेंस 50MP का मिलने वाला है, जिसके साथ में OIS सपोर्ट कंपनी उपलब्ध करा रही है। साथ में 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल का तीसरा सेंसर भी फोन में मिलने वाला है। फोन में डुअल रिकॉर्डिंग फीचर भी कंपनी ने दिया है, जिससे फ्रंट और रियर कैमरा से साथ-साथ रिकॉर्ड किया जा सकेगा।

Samsung Galaxy F55 Smartphone
Samsung Galaxy F55 Smartphone

Samsung Galaxy F55 की बैटरी

Samsung Galaxy F55 स्मार्टफोन का फास्ट चार्जिंग फीचर भी टीज किया जा चुका है। इसमें 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। फोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर भी कंपनी दे रही है। इसमें Knox Security, Quick Share, Voice Focus जैसे फीचर्स भी मिलने वाले हैं। बताया जा रहा है कि कंपनी चार बार का Android OS अपग्रेड देगी और 5 साल तक सिक्योरिटी अपडेट्स मुहैया कराती रहेगी।

कीमत की बात करें तो इस फोन की कीमत के बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। देखना अब ये होगा कि फीचर्स से लबालब भरा यह फोन कंपनी किस कीमत पर लोगों के लिये उपलब्ध कराने वाली है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *