Bhojpuri actress akshara singh biography in hindi age: अक्षरा सिंह से जुड़ी अनसुनी बातें!

Bhojpuri actress akshara singh biography in hindi age:  अक्षरा सिंह (Akshra Singh) एक फेमस भोजपुरी अभिनेत्री हैं। जिन्होंने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक खास जगह बनाई है। वहीं चाहे फिल्म हो या कोई और बात अक्सर किसी न किसी वजह से वह सुर्खियों में बनी रहती हैं। Bhojpuri Actress Akshra Singh को सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते भी देखा जा सकता है। सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से वह अपने फैंस से कनेक्ट रहती हैं। इस लेख में हम अक्षरा सिंह के उन पहलुओं पर बात करेंगे जो शायद ही आपको पता हों। अक्षरा सिंह की पढ़ाई लिखाई, उनका शुरुआती जीवन, उनका फिल्मी करियर और इसके साथ बहुत कुछ। तो चलिये जानते हैं इस दिग्गज और सुंदर भोजपुरी एक्ट्रेस से जुड़ी हुई कुछ अहम बातें।

Bhojpuri actress akshara singh biography in hindi age
Bhojpuri actress akshara singh biography in hindi age

Bhojpuri actress akshara singh biography in hindi age: अक्षरा सिंह का जन्म और बचपन

अक्षरा सिंह की पैदाइश 30 अगस्त 1993 में महाराष्ट्र के मुंबई शहर में हुई थी। कहा जा सकता है कि उनका जन्म एक फिल्मी फैमिली में हुआ था। क्योंकि माता-पिता ने भी भोजपुरी में एक एक्टर के रूप में अहम किरदार अदा किये हैं। अक्षरा सिंह अपने बचपन के दिनों से ही अभिनय और सिंगिंग के साथ साथ डांस करने में माहिर थीं।

Akshara Singh childhood
Akshara Singh childhood

भोजपुरी अक्षरा सिंह की उम्र कितनी है? ( Bhojpuri Akshara Singh?)

2023 में अक्षरा सिंह करीब 30 वर्ष (Akshara Singh Age) की हो चुकी हैं । उनके पिता का नाम विपिन इंद्रजीत सिंह है और उमकी मां का नाम नीलिमा सिंह है । अक्षरा सिंह के भाई का नाम केशव सिंह है । अक्षरा सिंह सोशल मीडिया पर अपने भाई की फोटो अक्सर शेयर करती नजर आती हैं। अपने बचपन से अक्षरा सिंह बहुत सुंदर और क्यूट लगती थीं। उनके पिता ने अक्षरा की एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की थी। इसके साथ यह भी बताया की वो बचपन में बहुत चंचल थीं।

Bhojpuri actress akshara singh biography in hindi age: अक्षरा सिंह बचपन में थीं बहुत चंचल

akshara singh
akshara singh

अक्षरा सिंह सोशल मीडिया पर अपने भाई की फोटो अक्सर शेयर करती नजर आती हैं। अपने बचपन से अक्षरा सिंह बहुत सुंदर और क्यूट लगती थीं। उनके पिता ने अक्षरा की एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की थी। इसके साथ यह भी बताया की वो बचपन में बहुत चंचल थीं। अक्षरा सिंह अपने खाली समय में अक्सर कुछ ना कुछ गुनगुनाती रहती थीं। उनको अभिनय का शौक था इस लिये स्कूल में होने वाले कार्यक्रमों में भाग लिया करती थीं।

Bhojpuri actress akshara singh biography in hindi age: अक्षरा सिंह की पढ़ाई

अक्षरा सिंह की शुरुआती पढ़ाई मुंबई में ही हुई, Akshara Singh ने मुंबई यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन भी कर लिया। उनकी फैमिली बिहार की राजधानी पटना की रहने वाली है। लेकिन फिल्म इंडस्ट्री में काम की वजह से उनके परिजन मुंबई चले आए और वहीं बस गए। अक्षरा को एक्टिंग का बचपन से ही शौक था इसलिये उन्होंने थिएटर में काम करना शुरू कर दिया।

Bhojpuri actress akshara singh biography in hindi age:  अक्षरा सिंह का फिल्मी करियर

अक्षरा सिंह ने 16 साल की उम्र में से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत कर दी थी। उन्होंने साल 2010 में रिलीज हुई भोजपुरी फिल्म ‘सत्यमेव जयते’ से फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा। इस फिल्म को दर्शकों का बहुत पसंद किया और भोजपुरी के दिग्गज अभिनेता रवि किशन के साथ उनकी जोड़ी ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया। जिसके बाद वह रातों रात स्टार बन गईं।

Bhojpuri Actress Akshra Singh की पहली भोजपुरी फिल्म 

सत्यमेव जयते
सत्यमेव जयते

अक्षरा सिंह अपनी खूबसूरती के साथ साथ अपनी एक्टिंग के लिये भी फेमस हैं। अपने कठिन परिश्रम से अक्षरा को उनकी पहली फिल्म 2010 में “सत्यमेव जयते” में मौका मिला। इस फिल्म से भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में उन्होंने अपना कदम रखा। बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के बाद से ही अक्षरा की पहली फिल्म ने धमाल मचाना शुरू कर दिया। जिससे वह रातोरात स्टार बन गईं। उस दौरान भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री संकट से जूझ रही थी। इंडस्ट्रीू का मार्केट रेट कम होता जा रहा था। उनकी फिल्म सत्यमेव जयते के रिलीज होने के बाद इसमे सुधार देखने को मिला। इस फिल्म के बाद से ही अक्षरा सिंह की लोकप्रियता बढ़ने लगी थी। लोगों ने इनको पहली फिल्म से ही पसंद करना शुरू कर दिया था।

Bhojpuri Actress Akshra Singh ने किन अभिनेताओं के साथ किया है काम

akshara singh song
akshara singh song

अक्षरा सिंह भोजपुरी फिल्मों में काफी सक्रिय रहती हैं। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में उन्होंने करीब 50 से भी अधिक फिल्मों में काम किया है।  उन्होंने भोजपुरी के सभी बड़े स्टार, चाहे वह निरहुआ हों, रवि किशन हों, खेसारी लाल हों, मनोज तिवारी हों या फिर पवन सिंह सभी के साथ फिल्मों में अहम किरदार निभाए हैं। मौजूदा वक्त में अक्षरा का शुमार भोजपुरी की बड़ी अभिनेत्रियों में होता है। अपनी सुंदरता और एक्टिंग से अक्षरा सिंह ने अपनी फैंन फॉलोइंग को काफी बढ़ा लिया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *