Dev Anand Bungalow in Juhu: देव आनंद का क्यों बिका बंगला!, इस जगह का क्या होगा, जानें

Dev Anand Bungalow in Juhu: हिन्दी सिनेमा और बॉलीवुड के अपने समय के बड़े एक्टर देव आनंद से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। खबर के मुताबिक देव आनंद का सालों पुराना विशाल बंगला बेचा जा चुका है। दिवंगत अभिनेता के बच्चों ने इस बंगले को बेचने का फैसला किया। देव आनंद के बेट सुनील आनंद और देविना आनंद ने यह फैसला लिया है। आगे हम आपको बताएंगे कि उनके इस बंगले के स्थान पर क्या बनाया जाएगा।

Dev Anand Bungalow in Juhu: देव आनंद का बंगला किसने खरीदा

Dev Anand Bungalow in Juhu
Dev Anand Bungalow in Juhu

खबरों की मानें तो दिवंगत सुपरस्टार देव आनंद की फैमिली से जुड़े सूत्र ने जानकारी देते हुए कहा कि देव आनंद का जुहू वाला बंगला एक रियल स्टेट कंपनी को दिया जा रहा है। इस विशाल बंगले की डील भी की जा चुकी है। सूत्र की मानें तो फिलहाल इस डील को लेकर पेपर वर्क किया जा रहा है। खबरों के मुताबिक मुंबई की इस प्राइम और महंगी लोकेशन पर बने इस देवा आनंद के बंगले को लगभग 350 से 400 करोड़ रुपए में बेचा गया है।

Dev Anand Bungalow in Juhu: देव आनंद ने कब बनवाया था बंगला ?

अपने दौर के सुपरस्टार देव आनंद ने इस बंगले का निर्माण करवाया था। उस वक्त मुंबई में यह जगह इतनी वैल्यू वाली नहीं थी। जबकि, मौजूदा वक्त में मुंबई में इस जगह को जुहू का सबसे पॉश और महंगा एरिया माना जाता है। देव आनंद ने भी मीडिया को दिए गए एक पुराने इंटरव्यू में अपने घर के बारे में भी बात की थी। उस वक्त उन्होंने बताया था कि- इस घर को हमने 1950 में बनवाया था। उस वक्त छोटे से गांव की तरह जुहू था। जुहू के आस पास उस वक्त जंगल था। जुहू अब तो बहुत भीड़ भाड़ वाला एरिया बन गया है।’

Dev Anand Bungalow in Juhu: देव आनंद के बंगले की जगह क्या बनेगा?

मिल रही रिपोर्ट्स के मुताबिक देव आनंद के जुहू वाले बंगले को एक रियल स्टेट कंपनी ने खरीदा है। अब इस देव आनंद के इस बंगले के स्थान पर यह रियल एस्टेट कंपनी 22 मंजिला बिल्डिंग बनाने की तैयारी में है।

DEV ANAND
DEV ANAND

Dev Anand Bungalow in Juhu: देव आनंद का बंगला क्यों बिका?

दिवंगत अभिनेता देव आनंद और उनकी पत्नी कल्पना कार्तिक जुहू वाले इस बंगले में लगभग 40 साल तक रहे। सूत्र की मानें तो यह बंगला काफी लंबे समय से खाली पड़ा हुआ है। देव आनंद के बेटे सुनील अमेरिका में रहते हैं। जबकि उनकी बेटी देविना ऊटी में मां के साथ रहती थी। इस लिये देव आनंद के इस मुंबई वाले बंगले की देखभाल करने वाला कोई नहीं है। सुनील आनंद और देवीना इसी वजह से इस बंगले को बेचने का फैसला किया है।

देव आनंद की बेटी का क्या है नाम? (What is the name of Dev Anand’s daughter?)

भारत ही नहीं विदेशों में भी अपने समय के दिग्गज हीरो देव आनंद के फैन मौजूद है। बहुत से लोगों को देव आनंद और उनकी फैमिली के बारे में जानने की जिज्ञासा रहती है। वे जनना चाहते हैं कि देव आनंद के बेटे का क्या नाम है, देव आनंद की बेटी का क्या नाम है, देवा आनंद की फैमिली में कौन कौन है। तो हम यहा आपको बता दें की देव आनंद के बेटे का नाम सुनील आनंद है, और उनकी बेटी का नाम देविना है। बेटे सुनील आनंद अमेरिका में रहते हैं। काफी समय से यह बंगला (Dev Anand Bungalow in Juhu)  खाली पड़ा है, और इसकी देखभाल सही से नहीं हो पा रही थी।  यही वजह है कि देव आनंद के इस बंगले को बेचने का बेटे सुनील और बेटी देविना ने फैसला किया है। अब हम आगे देव आनंद के बारे में और जानते हैं।

DEV ANAND SON AND DOUGHTER
DEV ANAND SON AND DOUGHTER

देव आनंद का असली नाम (Real name of Dev Anand)

बॉलीवुड के दिग्गज दिवंगत अभिनेता देव आनंद का पूरा नाम धरम देवत्त पिसोरीमल आनंद है। अब आप ये भी जनना चाहते होंगे कि देव आनंद का जन्म कहां हुआ । तो हम आपको बता दें कि इनका जन्म 26 सितंबर 1923 में पंजाब के गुरदासपुर जिले में हुआ था।.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *