मेट गाला 2024 में आलिया (Alia in Met Gala 2024) ने दिखाई भारतीय संस्कृति की झलक, Priyanka Chopra की आई याद

Met Gala 2024 में आलिया भट्ट (Alia in Met Gala 2024) ने भारतीय संस्कृति का परचम लहराया है। Alia Bhatt बॉलीवुड की एक ऐसी एक्ट्रेस हैं जो अपनी एक्टिंग और फैशन से दर्शकों का दिल जीतती रहती हैं। वहीं अगर बात करें तो पिछले साल मेट गाला में मोतियों से सजे गाउन में शानदार लुक देने के बाद,  एक्ट्रेस ने लगातार दूसरी बार इस इवेंट में शिरकत करके इवेंट की शोभा में चार चांद लगाए हैं।

Alia in Met Gala 2024
Alia in Met Gala 2024

मेट गाला 2024 में आलिया (Alia in Met Gala 2024) ने पहनी सुंदर साड़ी

मेट गाला 2024 में आलिया ने एक खूबसूरत साड़ी को पहना, इस लुक में वे बेहद खूबसूरत नजर आ रही थी, जिससे उन्हें पूरी दुनिया से तारीफ मिल रही हैं। आलिया के इस शानदार लुक का नेटिज़न्स तारीफ करना बंद नहीं कर पा रहे हैं, और वैश्विक मंच पर भारतीय संस्कृति का प्रतिनिधित्व करने के लिए उनकी सराहना भी करते दिख रहे हैं।

मेट गाला 2024 में आलिया भट्ट (Alia in Met Gala 2024) की जैसे ही तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर नजर आए, ट्विटर पर लोगों ने उनके ऊपर तारीफों भरे कमेंट करना शुरू कर दिया। वे आलिया की सब्यसाची साड़ी, एक्सेसरीज़, मेकअप और हेयर स्टाइल को देखकर हैरान थे। इसके साथ ही आलिया का ये स्टाइल देख कर कुछ नेटिज्म को दिग्गज अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की भी याद आ आई, जो कुछ साल पहले अलग अंजाज में फैशन के साथ मेट गाला के मंच पर उतरी थीं।

Alia in Met Gala 2024
Alia Bhatt in Met Gala 2024

Alia bhatt in Met Gala 2024

तस्वीरें सोशल मीडिया पर आने के बाद एक यूजर ने लिखा कि, ‘आलिया भट्ट सचमुच मेट गाला 2024 में धमाल मचाने आई थीं!, उसने आगे लिखा यह ड्रेस ही उनका सच्चा फैशन है। क्वीन के लिए खड़े होकर अभिनंदन! करता हूं’। वहीं दूसरे ने लिखा, ठीक है, ‘क्या हम सिर्फ इस बारे में बात कर सकते हैं कि, मेट गाला के लिए उस साड़ी में आलिया कितनी खूबसूरत नजर आ रही हैं। बिल्कुल सरप्राइज राजकुमारी वाइब्स जैसा लुक।’

Alia bhatt look in met gala

एक पोस्ट में लिखा गया कि, ‘आलिया का अब तक का सबसे पसंदीदा लुक। आलिया भट्ट हमेशा पेस्टल लुक में कमाल करती नजर आती हैं, और जिस तरह से उन्होंने उनके बालों को बनाया है, वह मुझे बहुत पसंद आया।’ एक यूजर ने आलिया की तारीफ करते हुए कहा कि, ‘सब्यसाची में आलिया भट्ट का लुक, अब आप इसी तरह थीम के साथ नजर आती है!!! यह सब आपको सबसे अलग बनाता है।’

Alia Bhatt in Met Gala 2024
Alia Bhatt in Met Gala 2024

मेटा गाला 2024 में आलिया भट्ट (Alia bhatt in Met Gala 2024) ने किया संस्कृति का सम्मान 

एक ट्विटर यूजर ने लिखा, ‘आलिया अद्भुत नजर आ रही हैं। संस्कृति का सम्मान करें लेकिन थीम के साथ। आलिया के गहने उच्च स्तर के हैं।’ एक नेटिज़न ने कहा कि, आलिया भट्ट ने मेट गाला 2024 में सब्यसाची साड़ी को पहना और सभी को दिखाया कि यह कैसे किया जा सकता है।’ एक यूजर ने अपनी पोस्ट में लिखा, ‘आलिया भट्ट मेट गाला 2024 में विश्व स्तर पर अपनी संस्कृति का प्रतिनिधित्व करने के साथ साड़ी में बहुत खूबसूरत नजर आ रही हैं।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *