Parineeti Chopra Wedding Venue Jodhpur: परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी की खासियत

Parineeti Chopra wedding venue jodhpur: हमारे देश में कोई भी किसी जाति धर्म से ताल्लुक रखता हो, लेकिन जब बात शादियों की आती है तो इसकी रस्मे बड़ी धूम धाम से मनाई जाती हैं। भले ही अलग अलग समुदायों की रस्मों का तरीका भले ही अलग हो, लेकिन इसमें खूब मौज मस्ती होती है। रिश्तेदारों को अपने खास की शादी का इंतजार रहता है। इसके लिये तैयारियां भी जोरशोर से की जातीं है। जिस तरह से हिंदू धर्म में शादी की रस्मों की शुरुआत पूजा-पाठ से होती है, उसी तरह सिख धर्म में शादी की रस्मों की शुरुआत अरदास के साथ की जाती है। आज कल बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी की चर्चा चारों ओर है। शादी के बंधन में 24 सितंबर को बंधने वाली दिग्गज एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और पोलिटिकल लीडर राघव चड्ढा की शादी की रस्में अरदास के साथ शुरू हो चुकी हैं।

Parineeti Chopra Wedding
Parineeti Chopra Wedding

Parineeti Chopra Wedding Venue Jodhpur: होटल ताज लेक पैलेस और लीला पैलेस

खबरों की माने तो, इन दोनों दिग्गजों की  शादी की पूरी रस्में उदयपुर के 5 स्टार होटल ताज लेक पैलेस और लीला पैलेस में होंगी। वहीं अगर अरदास की बात करें तो, अरदास शब्द दो शब्दों अर्ज+दास से मिलकर बना है। इस शब्द का मतलब  विनम्र सेवक के माध्यम से अपने मालिक या ईश्वर से किया गया अनुरोध है। वाहे गुरु से की जाने वाली अरदास एक निर्धारित प्रार्थना है। अरदास के दौरान हाथ जोड़कर सिर झुका कर खड़े हुआ जाता है। सिख धर्म को मानने वालों के लिए इसमें शामिल होना और इसका पाठ करना जरूरी होता है।

Parineeti Chopra Wedding Venue Jodhpur: कब होता है अरदास?

सिख धर्म में अरदास अक्सर तीन समय पर किया जाता है।

  1.  नितनेम के बाद
  2.  वाहे गुरु के आशीर्वाद के साथ कोई काम शुरू करने से पहले
  3. कामयाबी या खुशी होने पर वाहे गुरु के धन्यवाद के लिए

Parineeti Chopra Wedding Venue Jodhpur: सिखों में अरदास एक प्रार्थना है।

सिख धर्म में शादी में अरदास का बहुत महत्व है, इसके बाद ही  शादी की सभी रस्में शुरू की जाती हैं। वो इस लिये, क्योंकि, सिखों में अरदास एक प्रार्थना है। शादी जैसे शुभ काम की शुरुआत करने से पहले वाहे गुरु का आशीर्वाद भी जरूरी है। इस तरह प्रार्थना के साथ खुशी और शुभ मौके के लिए वाहे गुरु का शुक्रिया भी अदा किया जाता है। पंजाबी शादियां जो अरदास से शुरु होंती हैं उनकी रस्मों में आनंद कराज,सेहराबंदी और बारात, मेहंदी और कलीरे बांधना, मिलनी, लावन और सिख्या शामिल है।

Parineeti Chopra Wedding Venue Jodhpur: एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने 13 मई को सगाई की थी

PARINEETI AND RAGHAV
PARINEETI AND RAGHAV

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने 13 मई को सगाई की थी, इसी के साथ ही दोनों ने अपने प्यार को ऑफिशियल नाम दे दिया था। जबकि ये दोनों काफी लंबे समय से डेट करते थे, जिसकी भनक इन दोनों ने किसी को भी नहीं लगने दी। जब इस बात का खुलासा हुआ तौ फैंस भी हैरान रह गए। उनके मुताबिक, एक ऐसी एक्ट्रेस जिसने पॉलिटिशियन से दूरी और शादी के लिए साफ मना कर रखा हो वो एक पॉलिटिकल लीडर पर अपना दिल हार बैठे तो हैरानी तो होगी ही। नेता राघव चड्ढा से परिणीति चोपड़ा की भेंट यूके में हुई थी।

Parineeti Chopra Wedding Venue Jodhpur: परिणीति और राघव की लव स्टोरी

गौर करने वाली बात ये है कि एक्ट्रेस बनने से पहले परिणीति चोपड़ा यशराज फ़िल्म्स के लिए पीआर के तौर पर काम किया करती थीं, और फिर उसके बाद यशराज फ़िल्म्स ने ही अपनी फ़िल्म लेडीज़ वर्सेस रिकी बहल’ में उन्हें एक्ट्रेस के रोल में मौका दिया। लेकिन वो यशराज के लिए पीआर करने से भी पहले यूके में पढ़ाई कर रही थीं। लगभग 15 साल पहले परिणीति चोपड़ा यूके में पढ़ाई कर चुकी हैं। माना जा रहा है कि राघव चड्ढा भी उस वक्त लंदन‌ स्कूल ऑफ़ इकोनॉमिक्स में स्टडी कर रहे थे और ऐसे में दोनों की शुरुआती जान-पहचान उसी वक्त हुई थी। तभी से दोनों एक-दूसरे को जानते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *