IPL 2024 से पहले MS Dhoni की सीक्रेट वीडियो Bobby deol के पास!, माही ने की ये रिक्वेस्ट

Bobby Deol Has Ms Dhoni Secret Video: देश में आज से ipl 2024 का आगाज से होने वाला है। वहीं भारत के पूर्व CSK के कप्तान Mahendra Singh Dhoni को लेकर सीक्रेट और सस्पेंस सामने आ रहे हैं। अगर बात करें धोनी के फैंस की तो उनके चाहने वालों की दुनिया भर में कमी नहीं है। क्रिकेट लवर बॉलीवुड स्टार्स भी धोनी को खासा पसंद करते हैं, धोनी को भी कई बॉलीवुड स्टार्स के साथ घूमते समय बिताते देखा गया है। 

Bobby deol और धोनी की चैट वायरल

ऐसे में अब महेंद्र सिंह धोनी की एक मसेज चैट जमकर वायरल होती दिख रही है। जिसमें वो एक वीडियो डिलीट करने की अबरार यानी Bobby Deol से रिक्वेस्ट कर रहे हैं। गौर करने वाली बात येहै कि ये चैट खुद बॉबी देयोल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की है। इस बातचीत के वायरल होने के बाद कई तरह के सवाल फैंस पूछते नजर आ रहे हैं।

Bobby deol and Ms Dhoni
Bobby deol and Ms Dhoni

Bobby deol को धोनी ने किया एसएमएस

IPL का खुमार फैंस के सिर पर सवार होने वाला है। ऐसे माहौल के बीच अब भारत के पूर्व कप्तान रहे और चेन्नई सुपर किंग्स यानी csk के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का चैट वायरल हो रहा है, जिसे एक्टर बॉबी देओल ने लीक कर दिया है। बता दें कि बॉबी देओल ने माही को लेकर एक सीक्रेट राज खोला है। हुआ ये कि धोनी ने बॉबी को एक एसएमएस किया था। जिसे उन्होंने अपने ट्विटर पर फैंस के बीच साथा कर दिया। सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर बॉबी देओल और महेंद्र सिंह धोनी के बीच हुई इस चर्चा का का स्क्रीनशॉट सामने आ चुका है।

Bobby deol से धोनी ने कहा Video Delete कर दे भाई

बॉबी ने अपने ट्विटर हैंडल X पर एक स्क्रीनशॉट भी साझा किया है। जिसमें एक मैसेज का पॉप अप नजर आ रहा है। इस पॉपअप में धोनी का नाम लिखा दिखाई दे रहा है ‘धोनी भाई और बल्ले का साइन दिख रहा है। ऐसे में बॉबी को माही ने मैसेज किया कि ‘बॉबी वो वाली वीडियो डिलीट कर देना यार… वो बहुत शर्मिंदा करने वाला है’।

Bobby deol and Ms Dhoni
Bobby deol and Ms Dhoni

Bobby deol और MS Dhoni का क्या है मामला

इस मैसेज को बॉबी ने जब सोशल मीडिया पर अपने फैंस के बीच साझा किया तो उन्होंने धोनी के जवाब में लिखा कि ‘ठीक है माही भाई कर दूंगा डिलीट’। इसके साथ ही उन्होंने टैग में ये भी लिखा  #Thala #ThalaForAReason #Mahi #leak #dhoni #leakkardukya #ad ऐसे में ये जाहिर है कि दोनों शायद आने वाले दिनों में आईपीएल के किसी विज्ञापन में दिखाई दे सकते हैं। वहीं इस पर फैंस जमकर कमेंट करते दिख रहे हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *