Samsung Galaxy M55 5G का लॉन्च टीज, कीमत समेत जानें सबकुछ

दिग्गज कंपनी सैमसंग अपने Samsung Galaxy M55 5G स्मार्टफोन को कई मार्केट में पहले ही लॉन्च कर चुकी है। यह फोन 28 मार्च को ब्राजील में लॉन्च किया जा चुका है। वहीं इसके तुरंत बाद कंपनी ने इस फोन का भारत में भी लॉन्च टीज कर दिया है। जिससे पता चलता है कि फोन बहुत जल्द इंडियन स्मार्टफोन मार्केट में एंट्री लेने वाला है।

Samsung Galaxy M55 5G
Samsung Galaxy M55 5G

इसके साथ ही कंपनी ने भारतीय वेरिएंट के कुछ मेन स्पेसिफिकेशन भी अपने ग्राहकों के लिये रिवील किये हैं। भारत में फोन सैमसंग का यह फोन Snapdragon 7 Gen 1 चिपसेट के साथ लॉन्च किया जाएगा। इतना ही नहीं, इसकी कीमत भी लांच होने से पहले लीक हो गई है। यह फोन एक बजट डिवाइस के तौर पर लांच होने वाला है। आगे हम इस स्मार्टफोन की कुछ और खासियतों के बारे में बात करेंगे।

Samsung Galaxy M55 5G भारत में लॉन्च के लिये तैयार 

Samsung Galaxy M55 5G को कंपनी भारत में लॉन्च करने के लिये तैयार है। कंपनी ने भारत में इस फोन का लॉन्च टीज किया उसके बाद  ऑनलाइन ई कॉमर्स प्लेटफार्म Amazon पर इसके लिए एक माइक्रोसाइट लाइव की जा चुकी है, जहां पर इस फोन के कलर, रियर डिजाइन और इस डिवाइस का साइड व्यू देख सकते हैं। यहां पर बताया जा रहा है कि Samsung Galaxy M55 5G का प्रोसेसर Snapdragon 7 Gen 1 है। यहां पर फिलहाल कंपनी ने लॉन्च डेट का खुलासा अभी नहीं किया है। लेकिन जाने माने टिप्स्टर ने इसकी कीमत को लेकर अहम जानकारी दी है।

Samsung Galaxy M55 5G
Samsung Galaxy M55 5G

  Samsung Galaxy M55 5G specifications

Samsung Galaxy M55 5G स्मार्टफोन के ब्राजील मॉडल की बात की जाए तो, इस फोन में वहां Galaxy M55 5G में 6.7 इंच AMOLED Plus डिस्प्ले कंपनी ने दिया है। डिस्प्ले में पंच होल डिजाइन है। Samsung 55 में एक फुल एचडी प्लस रिजॉल्यूशन वाला पैनल मिलता है और इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। इसी के साथ इसमें 1000 निट्स की पीक ब्राइटनेस है। सैमसंग का यह फोन आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉयड 14 के पेश किया गया है। जिस पर कंपनी ने One UI 6.1 की स्किन मुहैया कराई है। इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर भी मिल जाता है।

Samsung Galaxy M55 5G
Samsung Galaxy M55 5G

Samsung Galaxy M55 5G कैमरा और फीचर्स

Galaxy M55 5G स्मार्टफोन में तीन कैमरा कंपनी ने दिये हैं। इस डिवाइस का प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का बताया जा रहा है, जिसके साथ में 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड कैमरा है। इसी के साथ 2 मेगापिक्सल का माइक्रो कैमरा भी मिलता है। जैसा कि भारतीय वेरिएंट के लिए भी इस डिवाइस को टीज किया गया है, फोन में Snapdragon 7 Gen 1 चिपसेट मिलता है।

अगर बैटरी की बात करें तो इस फोन की बैटरी 5000mAh की है। जिसके साथ में 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी कंपनी ने दिया है। इस फोन में 8GB रैम मिलती है और इसका स्टोरेज 256GB है। आपको बता दें कि यह फोन IP67 रेटेड है, जिससे यह डस्ट और वॉटर रसिस्टेंट बनता है। इस डिवाइस की मोटाई 7.8mm है और वजन 180 ग्राम बताया जा रहा है।

Samsung Galaxy M55 5G
Samsung Galaxy M55 5G

Samsung Galaxy M55 5G price in India

Snapdragon 7 Gen 1 प्रोसेसर वाली इस डिवाइस Samsung Galaxy M55 5G का भारत में प्राइस (Samsung Galaxy M55 5G price in India) लॉन्च से पहले लीक हो गया है। जाने माने टिप्स्टर सुधांशु अंभोरे ने इसकी कीमत की डिटेल्स साझा की है। Galaxy M55 5G फोन का 8GB+128GB वेरिएंट 26,999 रुपए बताया जा रहा है। वहीं इसके अगले वेरिएंट की कीमत (8GB+256GB कंफीग्रेशन में) 29,999 रुपए बताई गई है। जबकि इस डिवाइस का टॉप वेरिएंट 12GB+256GB के साथ 32,999 रुपए में बताया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *