MS Dhoni New Roll: माही ने अपनी पोस्ट से मचाई सनसनी, आईपीएल 2024 में CSK में बदलेगा धोनी का रोल!

MS Dhoni IPL 2024 CSK : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और स्टार क्रिकेटर एमएस धोनी नए रोल MS Dhoni New Roll में दिखने वाले हैं। माही ने अपने सोशल मीडिया FACEBOOK पर एक सस्पेंस भरा पोस्ट किया है। इस पोस्ट से माही ने क्रिकेट जगत में सनसनी फैला दी है। माही ने यह पोस्ट IPL  2024 से जुड़ा हुआ किया है।

इस साल होने वाले आईपीएल 2024 में पहला मुकाबला (First match in IPL 2024) एमएस धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई की टीम सीएसके और फॉफ डुप्लेसी की अगुवाई वाली आरसीबी के बीच होना है। इन दोनों टीमों के बीच ये मैच 22 मार्च को खेला जाएगा।

MS Dhoni New Roll in ipl 2024
MS Dhoni New Roll in ipl 2024

आईपीएल में एमएस धोनी का नया रोल || MS Dhoni New Roll In IPL

मतलब ये कि अब आईपीएल की शुरुआत में अब अधिक समय नहीं रह गया है। Indian Premier League यानी आईपीएल के पहले मुकाबले में माही के फैंस एक बार फिर से एमएस धोनी को मैदान पर देखने के इंतजार में बैठे हैं। वहीं अगर बात करें क्या इस बार MS Dhoni New Roll आईपीएल में (Mahendra Singh Dhoni’s role in IPL) बदल जाएगा। वो इसलिए क्योंकि एमएस धोनी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक पर (Dhoni’s latest post on Facebook) एक नया पोस्ट कर प्रशंसकों की धड़कनें बढ़ा दी हैं। 

धोनी का फेसबुक पर ताजा पोस्ट || Dhoni’s latest post on Facebook

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी सोशल मीडिया पर कम ही एक्टिव नजर आते हैं। अगर उनके द्वारा कुछ पोस्ट किया जाता है तो, वे अक्सर कमर्शियल चीजें ही होती हैं। वहीं सोमवार के दिन माही ने फेसबुक पर एक ताजा पोस्ट की है। इस पोस्ट में धोनी ने है कि, Can’t wait for the new season and the new ‘role’. Stay tuned! मतलब ये कि नए सीजन और नए रोल के लिए और इंतजार नहीं कर सकता। बने रहें!

MS Dhoni New Roll in ipl
MS Dhoni New Roll in ipl

इस पोस्ट के बाद अब सवाल ये उठता है कि क्या सीएसके में MS Dhoni New Roll में दिखेंगे या इस पोस्ट का मतलब कुछ और ही है। वैसे भी एमएस धोनी ने आईपीएल नए सीजन 2024 में अपने रोल को कोट इन कोट में लिखा है। इससे लोग अंदाजा लगा रहे हैं कि वे किसी एडवर्टाइजमेंट के बारे में बता रहे हैं, जो आने वाले कुछ समय में टीवी और मोबाइल दोनों पर दिख सकता है। 

MS Dhoni New Roll: RAVEENDRA JADEJA साल 2022 में थे कप्तान 

सीएसके को लेकर पहले भी ये कयास लगाए जा रहे थे की एमएस धोनी के बाद चेन्नई सुपर किंग का नया कप्तान कौन होगा। साल 2022 के आईपीएस के शुरू होने से कुछ दिन पूर्व ही धोनी ने सीएसके की कप्तानी से किनारा कर लिया था। इसके बाद रवींद्र जडेजा को सीएसके का नया कप्तान बनाया गया था।

MS Dhoni New Roll in ipl on facebook
MS Dhoni New Roll in ipl on facebook

जडेजा कप्तान बनने के बाद टीम के लिये कुछ खास नहीं कर सके थे। जडेजा की अगुवाई में चेन्नई ने 8 मैच खेले लेकिन सिर्फ 2 में ही जीत मिली थी। इसके बाद जडेडा ने कप्तानी छोड़ दी और एमएस धोनी को दोबारा कप्तान बनाया गया। बहरहाल धोनी की नई सोशल मीडिया पोस्ट से लगता है कि MS Dhoni New Roll में नजर आ सकते हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *